जरा हटके

सिर से आर-पार घुसा तीर, फिर भी कैसे जिंदा घूम रहा हिरण? लोग रह गए दंग

Shubhra Nandy
19 Dec 2020 1:39 PM IST
सिर से आर-पार घुसा तीर, फिर भी कैसे जिंदा घूम रहा हिरण? लोग रह गए दंग
x
सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं,

जनता से रिश्ता वेबडेसक| सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं, जिन पर से आप चाहकर भी अपनी नजरें नहीं हटा सकते हैं. आज-कल एक हिरण की एक ऐसी ही फोटो वायरल हो रही है

इस तस्वीर में हिरण के सिर के दाईं तरफ से एक तीर आर-पार दिख रहा है. यह मार्मिक तस्वीर साफ-साफ बताती है कि इंसान पैसे के लिए किसी बेजुबान जानवर को किस हद तक दर्द पहुंचा सकता है. शिकारियों ने इस हिरण पर ऐसा तीर चलाया कि वह उसके सिर को छेदते हुए आंख के ठीक नीचे से निकल जाता है. लेकिन कहते हैं न- 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय.'
फोटोग्राफर ने कैमरे में कैद की तस्वीर
हिरण की यह तस्वीर फोटोग्राफर ली-ऐने कार्वर (Lee-Anne Carver) ने अपने कैमरे में कैद की है. ली की जानकारी के मुताबिक, इस हिरण का नाम कैरट (Carrot) है और पिछले तीन साल से दोनों दोस्त हैं. सिर में तीर फंसा होने के बावजूद वह हिरण आराम से खेल-कूद रहा था. हिरण की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
ली-ऐने कार्वर ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- 'आज सुबह कैरट मेरे घर आया. उसके सिर में तीर लगा हुआ था, जिसे देखकर मैं बेहद परेशान हो गई थी. लेकिन इतना होने के बावजूद कैरट का व्यवहार पहले की तरह नॉर्मल था, जैसे कुछ हुआ ही नहीं है. उसने मेरे हाथों को पहले ही की तरह चाटा और इस दौरान उसमें किसी दर्द का कोई लक्षण नजर नहीं आया.'
इसके अलावा हिरण के खून भी नहीं निकल रहा था. ली-ऐने ने आगे लिखा कि हिरण की खोपड़ी ने उसकी रक्षा की है.
पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट
ली-ऐने के फेसबुक पर पोस्ट डालते ही कई लोगों ने कमेंट किए. कुछ लोगों ने कहा कि हिरण को डॉक्टर को दिखाना चाहिए और इसका इलाज कराया जाना चाहिए. कुछ लोगों ने इस घटना को क्रूरता की सारी हदें पार करने वाला बताया है.
सरकारी अधिकारियों ने किया इलाज
ली-ऐने की पोस्ट वायरल होने के बाद सरकारी अधिकारी उनके घर पहुंचे. उस समय ऐने के घर में कैरट मौजूद था. अधिकारियों ने पूरी सावधानी से शरीर से बाहर निकले तीर को काट दिया. अधिकारियों का कहना है कि बाकी का तीर अपने आप शरीर से बाहर निकल जाएगा क्योंकि हिरण का शरीर खुद को ठीक करता है. ऐने के मुताबिक, अब कैरट बिल्कुल ठीक है और अपने दोस्तों के साथ मजे से खेलता है.


Next Story