जरा हटके

VIDEO: झील किनारे शिकार करने बैठे थे जंगली कुत्ते, पानी पीते हिरण को देख किया अटैक

Gulabi
28 May 2021 8:39 PM IST
VIDEO: झील किनारे शिकार करने बैठे थे जंगली कुत्ते, पानी पीते हिरण को देख किया अटैक
x
झील किनारे शिकार करने बैठे थे जंगली कुत्ते

Viral Video: जिस तरह से पालतू कुत्तों (Pet Dogs) को इंसानों का सबसे अच्छा और सच्चा दोस्त माना जाता है, उसी तरह से जंगली कुत्तों (Wild Dogs) को बेहद खतरनाक माना जाता है, जो किसी भी जानवर को अपना शिकार बना सकते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ जंगली कुत्ते हिरण (Deer) का शिकार करने के लिए झील के किनारे घात लगाए बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. हिरण पर हमला करने के दौरान झील में एक दरियाई घोड़ा भी दिखाई देता है, जिसे देख जंगली कुत्ते डर जाते हैं उसके बाद जो होता है उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. इस वीडियो को क्रुगर साइटिंग्स नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है.


वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में एक झील दिखाई दे रही है, जहां एक प्यासा हिरण पानी पीने के लिए पहुंचा है, लेकिन हिरण के वहां पहुंचने से पहले ही कई जंगली कुत्ते वहां घात लगाए बैठे हैं. जैसे ही हिरण झील में पानी पीने के लिए पहुंचता है, वैसे ही वहां मौजूद जंगली कुत्ते उसका शिकार करने के लिए पहुंच जाते हैं. कुत्तों को देखते ही हिरण पानी के भीतर चला जाता है और जंगली कुत्तों की नजर झील में मौजूद दरियाई घोड़े पर पड़ती है.
देखें वीडियो-

दरियाई घोड़े को झील में देखकर कुत्ते डर जाते हैं और वह अपने शिकार के करीब नहीं पहुंच पाते हैं. हालांकि हिरण को पानी के भीतर देखते ही दरियाई घोड़े को पता चल जाता है कि पानी में उसके अलावा भी कोई और जानवर मौजूद है. बस फिर क्या था, दरियाई घोड़ा भी हिरण का शिकार करने की कोशिश में जुट जाता है, लेकिन उसका हर वार खाली जाता है. हिरण किसी तरह से जंगली कुत्तों और दरियाई घोड़े से अपनी जान बचाते हुए झील के किनारे पहुंचता है, लेकिन तभी जंगली कुत्ते उसे पकड़ लेते हैं और उसका शिकार करते हैं.
Next Story