जरा हटके

VIDEO : ट्रैफिक सिग्नल पर जमकर हॉर्न बजा रहा था ट्रक ड्राइवर, कार सवार शख्स ने नीचे उतर किया ये काम..

Rani Sahu
20 Sept 2021 12:56 PM IST
VIDEO : ट्रैफिक सिग्नल पर जमकर हॉर्न बजा रहा था ट्रक ड्राइवर, कार सवार शख्स ने नीचे उतर किया ये काम..
x
हर शख्स पर अपनी गाड़ी को दूसरे से आगे निकालने का भूत सवार रहता है. ऐसे में अगर कोई ड्राइवर किसी जगह पर आपकी राह में रोडा बन जाए तो फिर बहुत गुस्सा आता है

हर शख्स पर अपनी गाड़ी को दूसरे से आगे निकालने का भूत सवार रहता है. ऐसे में अगर कोई ड्राइवर किसी जगह पर आपकी राह में रोडा बन जाए तो फिर बहुत गुस्सा आता है. इसलिए आप अपनी गाड़ी में बैठे हुए जोर-जोर से हॉर्न बजाने लगते हैं. मगर कई बार कुछ लोग इसी मौके पर ऐसी अजीब हरकत कर देते हैं, जिसका वीडियो इंटरनेट की दुनिया में छा ही जाता है. इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर एक बेहद ही अलग किस्म का वीडियो वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक ट्रक ट्रैफिक सिग्नल पर एक कार के पीछे खड़ा है. इसी ट्रक का ड्राइवर लगातार अपना हॉर्न बजा रहा है. हॉर्न बजता देख कार सवार शख्स अपनी गाड़ी में से बाहर निकलता है और वहीं पर डांस करने लगता है. आमतौर पर आपने लोगों को किसी गाने या फिर बैंड की धुन पर थिरकते देखा होगा. लेकिन वीडियो में नजर आ रहा शख्स हॉर्न के साउंड पर डांस कर रहा है.
यहां देखिए वीडियो-
सोशल मीडिया पर जैसे ही इस वीडियो को पोस्ट किया गया वैसे ही लोगों ने भी तेजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा कि सच में इस दुनिया में कमाल-कमाल के लोग है. वहीं एक अन्य शख्स ने कहा कि भला बीच चौराहे पर ऐसा कौन करता है. इसके अलावा और भी कई लोगों ने इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दर्ज कराई.
इंटरनेट की दुनिया में ये वीडियो giedde नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि इसने तो आपदा को अवसर में बदल दिया. अब इसी वीडियो को लोगों ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए शेयर किया है. वैसे तो इस वीडियो को एक दिन पहले ही शेयर किया गया है मगर अब तक इसे 26 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.


Next Story