जरा हटके

VIDEO : लड़की के कान से निकला सांप, देख डॉक्टर भी हैरान

Rani Sahu
23 Sep 2022 6:55 PM GMT
VIDEO : लड़की के कान से निकला सांप, देख डॉक्टर भी हैरान
x
Viral News: आज के समय में सोशल मीडिया सबसे बड़ा प्लेटफार्म है। यहां पर आप देश दुनिया की सभी खबरों को पल भर में देख सकते हैं। इसी क्रम में कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिसका अंदाजा कोई भी लगा नहीं पाता। इसमें से कुछ वीडियो जहां आपको खुश कर देते हैं वहीं कुछ आपको हैरानी में डाल देते हैं।
हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में एक लड़की के कान से सांप को निकाला जा रहा है। मुंह फाड़ते हुए सांप उसकी कान से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में लड़की दर्द से तड़प रही है और उसकी यह हालत देख डॉक्टर भी हैरान है। यह वीडियो वाकई सबको चौका रहा है।
कैसा है वीडियो

कहते हैं जिंदगी एक समान नहीं चलती है। कई बार आपके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं है। ऐसे ही घटना हो सोशल मीडिया भरा पड़ा है। यहां पर आपको कई बार ऐसे कुछ वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो आपको काफी हैरान कर देते हैं। इसी में से एक वीडियो यह भी है इसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा सांप लड़की के कान में घुस जाता है। इसी बीच लड़की को एक अजीब सी सनसनी महसूस होती है। वह घबराती तो है पर बिना समय बर्बाद किए डॉक्टर के पास पहुंच जाती है। डॉक्टर से लड़की को आराम से बैठा कर धीरे-धीरे सब को कान से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। डॉक्टर इस दौरान ग्लव्स पहनकर छोटी चिमटी से सांप को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है।
वीडियो में यह पीले रंग का सांप लड़की के कान में फंसा हुआ नजर आ रहा है। इस पर धारियां भी बनी हुई है, हालांकि इससे कहां पर बनाया गया है इसकी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो बहुत ही डरावना है कई लोग इसे देखकर बहुत ही डर गए हैं।
आप भी अगर इसे देखते हैं तो दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। इस वीडियो को अभी तक दो लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वही इस पर 8000 लोगों ने कमेंट भी किया है।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story