जरा हटके

VIDEO : शख्स ने 'मुंह काला मुकाबला लैला' गाने पर किया ऐसा डांस, देख लोग बोले- 'टैलेंट किसी स्टेज का मोहताज नहीं होता'

Rani Sahu
19 Sept 2021 11:19 PM IST
VIDEO : शख्स ने मुंह काला मुकाबला लैला गाने पर किया ऐसा डांस, देख लोग बोले- टैलेंट किसी स्टेज का मोहताज नहीं होता
x
इंटरनेट के जमाने में अद्भुत प्रतिभा को पहचानना और उसे दुनिया के सामने लाना बहुत आसान हो गया है

इंटरनेट के जमाने में अद्भुत प्रतिभा को पहचानना और उसे दुनिया के सामने लाना बहुत आसान हो गया है क्योंकि, इसके अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग वीडियो अपलोड कर पॉपुलर हो रहे हैं. हाल ही में छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. हाल ही के दिनों में भी एक ऐसा टैलेंट लोगों के बीच चर्चा का विषय बना जो के हुनर की बदौलत लोगों की आंखों का तारा बना हुआ है.

आपने वो कहावत तो जरूर सुनी होगी कहते हैं कि प्रतिभा कभी नहीं छिपती और एक न एक दिन निकलकर जरुर सामने आती है. इसी कड़ी में एक शख्स का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद के आप भी उसकी जमकर तारिफ करेंगे.
वैसे तो डांस करने का कई लोगों को शौक होता है. लेकिन, कुछ लोग अपने जबरदस्त अंदाज से लोगों के दिलों पर 'राज' करने लगते हैं. एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, जिनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. उसके स्टेप्स और स्वैग को देख देखकर एक बार लिए प्रोफेशनल भी हैरान रह जाएंगे.
ये देखिए वीडियो
शख्स ने 'मुंह काला मुकाबला लैला' पर जिस तरीके से डांस कर रहा है वो वाकई काबिले-ए-तारिफ है. फेसबुक पर इस डांस वीडियो को Love Failure Association नाम के पेज पर शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 27 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, तकरीबन पांच हजार लोगों ने कमेंट किए हैं. जबकि, डेढ लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं.
जिस तरीके से इस शख्स ने डांस किया वो लोगों का दिल जीत रहा है. इतना ही नहीं इस शानदार वीडियो पर लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ' बहुत सुन्दर प्रस्तुत मनमोहक,लगे रहिए मंजिल हौसलों में होती है.'एक अन्य यूजर ने लिखा, ' ऐसे लोग तो डांस इंडिया डांस में नहीं दिखते हैं.'


Next Story