जरा हटके
video: 'जंगल के राजा' को छेड़ रहा था बच्चा, तभी शेर की सुनी दहाड़...और फिर
Shubhra Nandy
14 April 2021 8:40 AM IST

x
कहते हैं एक दूसरे को छेड़ने और परेशान करने की आदत सिर्फ इंसानों में होती है,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कहते हैं एक दूसरे को छेड़ने और परेशान करने की आदत सिर्फ इंसानों में होती है, जानवर ऐसा कुछ नहीं करते हैं. पर ऐसा नहीं है, जानवरों में भी एक दूसरे से प्यार-तकरार होती है.बचपन में हर बच्चा शैतानी करता है और उसे उछल-कूद करना काफी पंसद होता है. पर केवल इंसानों के नहीं बल्कि जानवरों के बच्चे भी खूब शरारती होते हैं. कम से कम सोशल पर छाए एक वीडियो को देखकर ऐसा ही लगता है, जिसमें शेर (Lion) का बच्चा शरारत कर रहा है.
सोशल मीडिया पर जानवरों की लाखों तस्वीरें और वीडियो हैं. जानवरों के कुछ वीडियो मजेदार और क्यूट होते हैं, वहीं कुछ वीडियो आपको हैरान करते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शेर और उसके बच्चे (Cub) का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शेर का बच्चा अपने पापा को छेड़ रहा है और उसे परेशान कर रहा है. वीडियो क्लिप में देख सकते हैं कि शेर का बच्चा कभी शेर के ऊपर चढ़ रहा है तो कभी उसकी पूंछ खींच रहा है. शैतान बच्चा अपने पापा शेर को दांत भी मार रहा है. जिससे परेशान होकर शेर दहाड़ रहा है. वहीं पास में बैठी शेरनी चुपचाप सब कुछ देख रही है.
देखें वीडियो-
Lion cub pestering his dad pic.twitter.com/6ltpyifj4j
— Nature & Animals🌴 (@AnimalsWorId) April 13, 2021
ट्विटर पर Nature & Animals नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. अब तक इसे लगभग 90 हजार लोग देख चुके हैं. लोग ना सिर्फ इसे एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं. लोगों ने कहा कि छोटा शेर बहुत शैतान है जो अपने पापा को परेशान कर रहा है.
Next Story





