जरा हटके

VIDEO: अचानक गली से निकली गाय, फिर बाइक सवार पर कर दी अटैक

Deepa Sahu
15 Nov 2021 12:22 AM IST
VIDEO: अचानक गली से निकली गाय, फिर बाइक सवार पर कर दी अटैक
x
अपने देश में कहीं भी गाय दिख जाती है।

अपने देश में कहीं भी गाय दिख जाती है। आवारा कुत्ते भी कहीं से निकल आते हैं। हर एक देश का एक स्टीरियोटाइप बना होता है कि यहां ये होता है, वहां ये होता है। जैसे अमेरिका में तो भाई सबसे पास आईफोन होता है। वैसे ही यार इंडिया में तो अपने कहीं से भी गाय निकल आती है। लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं किसी भी देश में हो जाती हैं। एक बाइकर (Biker) बड़ी मस्ती से सड़क पर जा रहा था, तभी गली के अंदर से निकलकर आई एक गाय (Cow Hit Biker) और उसने खेला कर दिया।


वो आई दौड़ती-दौड़ती
इसका वीडियो सामने आया है। गाय दौड़ती-दौड़ती एक गली में से निकलती है। कोई कार में से ही यह वीडियो शूट कर रहा होता है।
सीधे दे मारती है टक्कर
इधर से गाय आ रही होती है और उधर से बाइकर भी स्पीड पर आ रहा होता है। सीधे दोनों की जबरदस्त टक्कर होती है।
बंदा नीचे गिर जाता है
जैसे ही बाइक और गाय की टक्कर होती है, बाइक चला रहा शख्स नीचे गिर जाता है। लेकिन गाय भागकर दूसरी ओर चली जाती है।

वीडियो देखकर आप भी सतर्क हो जाओगे


इस वीडियो को ट्विटर पर 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं। लोगों ने कमेंट कर नीचे अपने दिल की बात भी लिख दी।


Next Story