जरा हटके

VIDEO: दूल्हे को देखते ही भड़की दुल्हन, सबके सामने कर दिया ऐसा

Gulabi
4 Jun 2021 5:05 PM IST
VIDEO: दूल्हे को देखते ही भड़की दुल्हन, सबके सामने कर दिया ऐसा
x
दूल्हे को देखते ही भड़की दुल्हन

सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो का जमावड़ा लगा रहता है. इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है. वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. जबकि, कुछ वीडियो तो सीधे लोगों का दिल जीत लेते हैं. इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो शामिल होते हैं. इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी.

शादी का माहौल हो और उसमें कुछ 'हंगामेदार' ना हो, ऐसा हो नहीं सकता. कई बार तो दूल्हा और दुल्हन ही ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में दुल्हन ने सबसे सामने जो किया उसे देखकर लोग शॉक्ड हो गए. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं दूल्हा कुर्सी पर आराम से बैठा है. तभी दुल्हन हाथ में थाली लेकर वहां आती है. लेकिन, दूल्हे को देखते ही उसका गुस्सा 'सातवें' आसमान पर पहुंच जाता है. इतना ही नहीं वह जोर से थाली वहां पटकती है और गुस्से में चिल्लाने लगती है. तो सबसे पहले आप इस वीडियो को देखें…
वीडियो मजेदार है वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद आपकी भी हंसी जरूर छूट गई होगी. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_niranjanm87' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं.
Next Story