जरा हटके

अमेजन डिलीवरी गर्ल का वीडियो चर्चा में, पार्सल को झाड़ियों में छिपाया, फिर...

jantaserishta.com
27 Oct 2021 5:25 PM IST
अमेजन डिलीवरी गर्ल का वीडियो चर्चा में, पार्सल को झाड़ियों में छिपाया, फिर...
x

नई दिल्ली: एक अमेजन डिलीवरी गर्ल (Amazon Delivery Girl) का झाड़ियों में पार्सल छुपाने का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे डिलीवरी गर्ल पहले तो दरवाजे पर पार्सल रखती है, लेकिन अगले ही पल वह उसे उठा लेती है और झाड़ियों में छुपा देती है. आइए जानते हैं इसके पीछे की बेहद दिलचस्प वजह...

'डेली मेल' के मुताबिक, ये वीडियो अमेरिकी के ओक्लाहोमा (Oklahoma) का है. जिसमें एक डिलीवरी गर्ल पार्सल को दरवाजे के पास रखकर डिलीवरी कि तस्वीर क्लिक करने जा रही होती है, तभी उसे डोरमैट पर कुछ लिखा दिखाई देता है. जिसे पढ़ने के बाद वह पार्सल को उठा लेती है.
दरअसल, डोरमैट में लिखा होता है- 'कृपया पार्सल को पति से छिपाएं.' जिसके बाद Amazon डिलीवरी गर्ल निर्देश का पालन करते हुए पार्सल को छिपा देती है. वह पार्सल को घर के बगल में झाड़ियों में रख देती है और डिलीवरी की फोटो क्लिक कर वहां से चली जाती है. ये पूरा घटनाक्रम दरवाजे पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. जिसे महिला ने टिकटॉक पर अपलोड कर दिया. जहां इस वीडियो को 10.7 मिलियन से अधिक लाइक्स मिले हैं. यूजर्स डिलीवरी गर्ल की तारीफ कर रहे हैं.
टिकटॉक पर पोस्ट किए जाने के बाद से, इस क्लिप को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया. अंत में यह वीडियो डिलीवरी गर्ल तक भी पहुंचा. डिलीवरी गर्ल का नाम लीज़ा हॉल (Leeza Hall) है, उसने समर्थन दिखाने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story