जरा हटके
Video: काजोल ने किया खतरनाक स्टंट, हवा में उछाल कर चाकू से ऐसा काटा सेब...
Shubhra Nandy
27 April 2021 9:48 AM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने भले ही पर्दे से दूरियां बढ़ा ली हों, लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने भले ही पर्दे से दूरियां बढ़ा ली हों, लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वे कभी अपने ग्लैमरस फोटोज के जरिए तो कभी फनी वीडियोज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. उनके पोस्ट शेयर करते ही तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं.
बता दें कि एक्ट्रेस इस वीडियो में हवा में उछालते हुए सेब काटती हुई नजर आ रही हैं. देखा जा सकता है कि पहले तो वे सेब को हवा में उछालती हैं. फिर चाकू की मदद से सेब के दो हिस्से कर देती हैं. इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में 'मूड' लिखा है. फैंस को एक्ट्रेस का एक एक्शन से भरा अंदाज काफी पसंद आता है. वीडियो पर फैंस के साथ ही सेलेब्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.
बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस के और वीडियोज वायरल हो चुके हैं. वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल भरतनाट्यम की ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं. वहीं उनका इस फनी अंदाज में डांस फैंस को काफी पसंद आया. वीडियो में देखा जा सकता है कि वे कापी एंजॉय कर रही हैं. काजोल की वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
Next Story





