जरा हटके
VIDEO: लड़कियां कर रही थी भरतनाट्यम, तभी हाथी भी साथ में धुन पर लगा थिरकने
Shubhra Nandy
29 Nov 2024 1:47 PM IST

x
Elephant Dance Video: सोशल मीडिया पर आए दिन हाथियों के बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी हाथी के रेस्क्यू का वीडियो वायरल होता है, तो कभी हाथी का फुटबाल खेलते हुए वीडियो वायरल होता है. अब भरतनाट्यम की धुन पर थिरकते एक विशाल काले हाथी का एक मनमोहक वीडियो तेजी से ऑनलाइन वायरल हो रहा है, जिससे लोग मंत्रमुग्ध हो गए हैं.
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई खूबसूरत क्लिप में दो लड़कियां भरतनाट्यम करती नजर आ रही हैं. जैसे ही वे शास्त्रीय संगीत की धुनों पर डांस करना शुरु करती हैं, पीछे खड़ा एक प्यारा हाथी भी उनके साथ जुड़ जाता है और बैकग्राउंड में धीरे-धीरे डांस करता है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "दो लड़कियां भरतनाट्यम कर रही हैं, तभी अचानक एक हाथी उनके साथ ताल मिलाते हुए और खूबसूरती से झूमता हुआ उनके बीच आ जाता है."
देखें Video:
Comments
लोगों को वीडियो में हाथी का डांस इतना पसंद आया कि वो उसकी तारीफ करने से खुद को रोक ही नहीं पा रहे हैं. वायरल क्लिप को अब तक 35 लाख लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “मेरी प्यारी.” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'हाथी कितने प्यारे होते हैं.' तीसरे ने लिखा- “भाई वाइब्स का आनंद ले रहे हैं”.
Next Story





