जरा हटके
VIDEO : बचाने के लिए पिता ने लगा दी अपनी जी-जान, और फिर...
Ritisha Jaiswal
9 Aug 2022 10:43 PM IST

x
हादसे किसी की भी जिंदगी उजाड़ने के लिए काफी होते हैं. कई बार देखा जाता है कि लोग सड़क पर बड़ी ही लापरवाही (Carelessness) से चलते हैं
हादसे किसी की भी जिंदगी उजाड़ने के लिए काफी होते हैं. कई बार देखा जाता है कि लोग सड़क पर बड़ी ही लापरवाही (Carelessness) से चलते हैं जिसकी वजह से हादसे हो जाते हैं. कभी-कभी बिना किसी की गलती के भी हादसे (Accident) हो जाते हैं. लेकिन इस वीडियो को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे और दिल की धड़कनें बढ़ जाएंगी. इस वीडियो को देखकर आप कह सकते हैं कि बच्चा मौत (Death) को छूकर टक से वापस आया है.
बाल-बाल बचा बच्चा
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता (Father) अपने बच्चे को लेकर बाइक पर बैठा हुआ है. शायद इन दोनों को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों के बाद इनके साथ क्या होने वाला है. पहले आप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दिल दहलाने वाले वीडियो (Viral Video) को जरूर देखें...
पिता बना सुपरहीरो
अचानक से एक कार (Car) काफी स्पीड से आती है और बाइक को जोरदार टक्कर मारती हुई चली जाती है. पलक झपकते ही पिता अपने बच्चे को बाइक (Bike) से उठाता है और उसे चोट लगने से बचा लेता है. इसके बाद पिता इस बच्चे को इसकी मां (Mother) के पास छोड़ता है और कार चलाने वाले पर जोर से चिल्लाता है. हालांकि कार ड्राइवर (Driver) तब तक वहां से काफी दूर जा चुका होता है.
लोग रह गए हक्के-बक्के
इस वीडियो को देखकर लोगों (Social Media Users) के होश उड़ गए. पिता की फुर्ती देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया. एक सेकेंड की देरी होती तो बच्चे का खेल खत्म हो चुका होता. लेकिन पिता ने एक सुपरहीरो (Superhero) की तरह अपने बच्चे को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया.'
Next Story





