जरा हटके

VIDEO: केंद्र के कृषि बिलों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने ऐसे मनाई गुरुनानक देव जयंती

Gulabi
30 Nov 2020 9:40 AM GMT
VIDEO: केंद्र के कृषि बिलों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने ऐसे मनाई गुरुनानक देव जयंती
x
केंद्र के कृषि बिलों के खिलाफ किसानों ने आंदोलन कर रखा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केंद्र के कृषि बिलों के खिलाफ किसानों ने आंदोलन कर रखा है। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों के लगातार बढ़ते जमावड़े को देखते हुए पुलिस ने सिंघु और टिकरी बॉर्डर को आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। खैर, सोमवार को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती पर किसानों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आंदोलन भी जारी रखा और बाबे नानक को भी नमन किया।


किसानों ने की अरदास



एएनआई ने किसानों की तस्वीरें भी शेयर की। इसमें वो अरदास करते दिख रहे हैं। बता दें कि बुराड़ी में निरंकारी समागम ग्राउंड पर मौजूद किसानों का प्रदर्शन भी जारी है। उधर, गाजीपुर-गाजियाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेड्स और सिक्योरिटी बढ़ा दी है।

वाहेगुरु जी

लोगों ने कमेंट कर किसानों का हौसला भी बढ़ाया और गुरुनानक जयंती की उन्हें बधाई भी दी।



Next Story