जरा हटके

VIDEO: भले ही तुम अपने यहां के शेर हो, लेकिन इस इलाके का मैं ही राजा हूं, भेड़े से पंगा लेना पड़ा महंगा

Rounak Dey
1 Nov 2020 12:46 PM IST
VIDEO: भले ही तुम अपने यहां के शेर हो, लेकिन इस इलाके का मैं ही राजा हूं, भेड़े से पंगा लेना पड़ा महंगा
x
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में भेड़ा यह बताना और जताना चाहता है कि भले ही तुम अपने यहां के शेर हो, लेकिन इस इलाके का मैं ही राजा हूं। यहां मेरी इजाजत के बिना परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। अगर आए हो, तो कायदे में रहो। भेड़ा के इस सांकेतिक डायलॉग को व्यक्ति हल्के में ले लेता है। इसके बाद चोर-पुलिस की दौड़ शुरू होती है।

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है। एक व्यक्ति अपनी मोटर बाइक साइकिल से सैर पर निकला है। वह अपनी मस्ती में पगडंडी पकड़कर आगे जा रहा है। रास्ते में कोई नहीं है, तो व्यक्ति बेख़ौफ़ होकर आगे बढ़ रहा है। तभी दूसरी ओर एक भेड़ा सामने आ खड़ा होता है। मानो वह कहना चाहता है, मेरे इलाके में तुम्हारा क्या काम है ? जब व्यक्ति पीछे नहीं हटता है, तो भेड़ा अपने पिछले पैरों से इंजन स्टार्ट कर मोटर बाइक साइकिल में जोरदार टक्कर मारता है।

हालांकि, व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुचंता है। इसके बाद भी वह वहीं पर रहता है। यह देख भेड़ा फिर से हमला करता है। इस बार व्यक्ति के मन में भय पैदा हो जाता है, क्योंकि दूसरी तरफ खाई है। इसके बाद वह अपनी मोटर बाइक साइकिल लेकर भागने लगता है। यह देख भेड़ा भी उसी दौड़ाने लगता है। मोटर बाइक साइकिल पर सवार व्यक्ति यह सोचता है कि शायद अब भेड़ा कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा, लेकिन भेड़ बड़ी तेजी से उसके पीछे दौड़ता है। यह देख साइकिल सवार व्यक्ति नौ दो ग्यारह हो जाता है।

इस वीडियो को Nature Is Scary ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 16 लाख से अधिक बार देखा गया है और तकरीबन 4 हजार लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने बाइक सवार पर तंज कसे हैं।

Next Story