जरा हटके

VIDEO: हाथी के बच्चों ने देखी दूध की ढेर सारी बोतलें, फिर करने लगे ऐसी हरकतें

Shubhra Nandy
4 Aug 2021 9:31 AM IST
VIDEO: हाथी के बच्चों ने देखी दूध की ढेर सारी बोतलें, फिर करने लगे ऐसी हरकतें
x
इंटरनेट पर कुछ ऐसे वीडियो हैं, जो किसी के भी मूड को तुरंत ठीक कर सकते हैं.

इंटरनेट पर कुछ ऐसे वीडियो हैं, जो किसी के भी मूड को तुरंत ठीक कर सकते हैं. हाथियों के बच्चे और दूध की बोतलों से जुड़ा यह वीडियो ऐसा ही एक वीडियो है, जिसे देखकर आप अपनी सारी परेशानी को भूल जाएंगे. ये वीडियो आपके चेहरे पर पर एक बड़ी मुस्कान ला देगा और कुछ देर के लिए आप अपनी हर टेंशन को भूल जाएंगे.

देखें Video:
शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किय है. वीडियो में हाथियों के एक झुंड को दूध की बोतलों से भरे टोकरे के चारों ओर इकट्ठा होते हुए दिखाया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है. "बर्बाद नहीं, नहीं चाहते - नर्सरी के अनाथ हमेशा दूध चोरी की साजिश रच रचते हैं!"
इस वीडियो को अबतक 16 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोगों इस मनमोहक वीडियो पर अपने प्यारे-प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "मैं दूध चोरी को अंजाम देने के लिए हाथियों के बच्चे को गुप्त रूप से मदद करूंगा." दूसरे ने लिखा, "10/10 प्रयास के लिए. वे ऐसे अद्भुत जानवर हैं. " कई यजूर्स ने लिखा, "वे वास्तव में इसे प्यार करते हैं !! हाथियों से इतना प्यार करने वालों ने अच्छा काम किया. !!"


Next Story