जरा हटके

VIDEO: हाथी का लोग बना रहे थे वीडियो...फिर अचानक हुआ ऐसा

Deepa Sahu
23 Feb 2021 11:43 PM IST
VIDEO: हाथी का लोग बना रहे थे वीडियो...फिर अचानक हुआ ऐसा
x
हाथी बड़े ही मनमौजी और शांत जानवर माने जाते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: हाथी बड़े ही मनमौजी और शांत जानवर माने जाते हैं। लेकिन जब उन्हें गुस्सा आता है तो इंसान क्या, शेर भी उनसे दूर ही रहना ठीक समझते हैं! सोशल मीडिया पर जंगल सफारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक हाथी चिंघाड़ते हुए इंसानों से भरी बस की ओर दौड़ लगाता नजर आ रहा है। दरअसल, पहले तो लोग बस की खिड़की से गर्दन निकालकर उस हाथी की तस्वीरें खींच रहे होते हैं। लेकिन अगले ही पल हाथी का गुस्सा देख वे घबराकर बस में छुप जाते हैं।

पहले देखिए वीडियो…


यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर premnatth ने शेयर किया था। उनके मुताबिक यह वीडियो बांदीपुर टाइगर रिजर्व का है, जिसे आर्टकिल लिखे जाने तक दो हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। जबकि लोगों ने कमेंट कर बताया कि यह देखकर पलभर के लिए उनका कलेजा मुंह को आ गया था।
क्या है वीडियो में?
आप देख सकते हैं कि कई लोग बस से जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे हैं। वह जंगली जानवरों की तस्वीरें खींच रहे हैं। इसी दौरान एक हाथी चिंघाड़ते हुए बस की तरफ दौड़ लगा देता है। यह देखकर लोगों की धड़कने तेज हो जाती हैं। बस ड्राइवर समझदारी से काम लेता है। वह बस को रिवर्स करता है। हालांकि, बाद में वह हाथी वापस लौट जाता है। और सभी पर्यटक राहत की सांस लेते नजर आते हैं।




Next Story