जरा हटके
VIDEO: डांस फ्लोर पर देसी भाभी ने लगाई आग, इंटरनेट पर मचाया तहलका
Shubhra Nandy
31 May 2021 10:38 AM IST

x
शादी और पार्टी में जश्न का माहौल होता है और ऐसे मौके पर अगर दमदार म्यूजिक बज रही होती है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शादी और पार्टी में जश्न का माहौल होता है और ऐसे मौके पर अगर दमदार म्यूजिक बज रही होती है तो लोगों का डांस करने का मन बन ही जाता है. ऐसा हम अक्सर शादियों में देखते है कि गाना बजते ही लोग ठुमकने और थिरकने को तैयार हो जाते हैं. बिना सोचे स्टेज पर पहुंचकर डांस करने लगते हैं. कई बार उनमें से कुछ ऐसे होते हैं कि जिनका डांस देखकर लोग दीवाने से हो जाते हैं, कुछ ऐसा ही वायरल होने वाले एक वीडियो में देखा जा सकता है.
डांस फ्लोर पर देसी भाभी ने लगाई आग
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी के मौके पर डीजे पर एक गाना बज रहा होता है. तभी वहां मौजूद एक देसी भाभी को डांस करने के लिए कोई बुलाता है. भाभी भी अपना निराला अंदाज दिखाने के लिए बेहद आतुर होती है और डीजे की आवाज सुनकर डांस फ्लोर पर आ जाती हैं. उसके बाद उन्होंने ऐसे ठुमके दिखाए, जिसका किसी को अंदाजा तक नहीं होता.
डांस देखकर दीवाने हुए लोग
भाभी ने ना सिर्फ डांस से लोगों का दिल जीता बल्कि उन्होंने अपने एक्सप्रेशन्स भी लोगों के दिलों में अपना घर बना बैठे. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग देसी भाभी को खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को करीब 7 लाख लोगों ने लाइक किया, जबकि 1 करोड़ 20 लाख बार लोगों ने देखा. भाभी के इस ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया.
Next Story





