जरा हटके

VIDEO : अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने किए पीएम मोदी के चरण स्पर्श

Admin2
26 Jun 2023 12:17 AM IST
VIDEO : अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने किए पीएम मोदी के चरण स्पर्श
x
Mary Millben Touches PM Modi's Feet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अमेरिका यात्रा के दौरान वाशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अमेरिकन सिंगर (American Singer) मैरी मिलबेन (Mary Milliben) ने पीएम मोदी (PM Modi) के सामने पहले राष्ट्रगान गाया, फिर मंच पर वो पीएम मोदी के चरण स्पर्श करती नजर आईं. मैरी मिलबेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वो राष्ट्रगान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छू रही हैं. ऐसा करके उन्हें हर किसी का दिल जीत लिया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत का राष्ट्रगान गाने के बाद पीएम मोदी मैरी की तरफ बढ़ते हैं तो मैरी खुद आगे आकर पीएम मोदी के चरण स्पर्श करती हैं. इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे पूरे हॉल में गूंजने लगते हैं.
Next Story