जरा हटके

अनसुलझी गुत्थी : एक छोटे से छेद में समा जाती है आधी नदी...वैज्ञानिक की कोशिश भी बेकार

Ritisha Jaiswal
10 Oct 2021 1:33 PM GMT
अनसुलझी गुत्थी : एक छोटे से छेद में समा जाती है आधी नदी...वैज्ञानिक की कोशिश भी बेकार
x
अजब-गजब: दुनिया बहुत से रहस्यों से भरी पड़ी है। मानव को हमेशा से ही इनके बारें में जानने और इनको सुलझाने की कोशिश रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अजब-गजब: दुनिया बहुत से रहस्यों से भरी पड़ी है। मानव को हमेशा से ही इनके बारें में जानने और इनको सुलझाने की कोशिश रही है। इसकी वजह से वैज्ञानिकों ने बहुत से रहस्यों से पर्दा हटा दिया है तो वहीं अब भी बहुत से रहस्य अनसुलझे ही हैं। इन रहस्यों को वैज्ञानिकों ने सुलझाने की कई कोशिश भी की, लेकिन आज तक ये अनसुलझी गुत्थी ही बनी हुई है। ऐसी ही एक जगह है, जहां एक छोटे छेद में आधी नदी समा जाती है, लेकिन आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर नदी का इतना पानी कहां चला जाता है। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कई रहस्यमयी घटनाओं के बारे में

अमेरिका का एक झरना रहस्यमय है जहां बने एक छेद को "द डेविल्स केटल" नाम से जाना जाता है। इस छेद में नदी का आधा पानी चला जाता है, लेकिन आज तक दुनिया का कोई भी वैज्ञानिक यह पता लगा पाया कि यह पानी आखिर कहां चला जाता है। अमेरिका में 'सुपीरियर लेक' के उत्तरी किनारे पर मिनेसोता में जज सीआर मैगनेसी पार्क है। यह झरना बहुत ही खूबसूरत होने के साथ ही रहस्य से भी भरा हुआ है। इस अद्भुत झरने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
ब्रुल नदी का पानी इस झरने का मुख्य स्तोत्र है। जंगल में झरने का पानी घुमावदार, सकरीली पहाड़ी रास्तों से नीचे की ओर गिरता है और ऊंचाई से गिरते हूए झरने का पानी छेद में समाने के बाद आखिर कहां जाता है? यह आज तक पता नहीं चला है। इसका पता लगाने की कई कोशिश, लेकिन अभी तक यह अनसुलझा रहस्य बना हुआ है।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story