जरा हटके
अनोखी शादी! एक ही मंडप में 2 दुल्हन के साथ बैठा एक दूल्हा, इंटरनेट पर वायरल
Shubhra Nandy
22 Jun 2021 12:06 PM IST

x
पिछले कुछ महीनों में हमने इंटरनेट पर कुछ ऐसी अजीबोगरीब और मजेदार शादियां देखी, जो अभी तक जेहन में हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| पिछले कुछ महीनों में हमने इंटरनेट पर कुछ ऐसी अजीबोगरीब और मजेदार शादियां देखी, जो अभी तक जेहन में हैं. अब तेलंगाना में एक ऐसी ही अजीबोगरीब घटना सामने आई है. एक आदिवासी शख्स ने एक साथ दो महिलाओं के साथ शादी की है. इंडिया टुडे के मुताबिक, शादी 14 जून को हुई थी, जिसमें तेलंगाना के घनपुर गांव में अर्जुन ने अपनी आंटी की दो बेटियों से शादी एक ही मंडप में की थी.
आंटी के बेटियों से हुआ प्यार
गौरतलब है कि अर्जुन को पहले अपनी आंटी की बेटी उषा रानी से प्यार हुआ, और बाद में उसे एक और चाची की बेटी सुरेखा से भी प्यार हो गया. दोनों के अफेयर्स चार साल तक गुपचुप तरीके से चली और इस बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी. हालांकि यह राज तब सामने आया जब अर्जुन के माता-पिता चाहते थे कि उसकी शादी हो जाए. अर्जुन ने अपने माता-पिता से कहा कि वह दोनों लड़कियों से प्यार करता है और उनसे शादी करना चाहता है.
शादी के लिए तैयार हुए परिवारवाले
सबसे अनोखी बात यह है उषारानी, सुरेखा और उसके माता-पिता के परिवारों को समझाने में अर्जुन कामयाब रहा और यह बतलाया कि वे इस परिस्थिति के साथ ठीक हैं. इससे दोनों लड़कियों को भी कोई दिक्कत नहीं हुई और उनकी रजामंदी से ही शादी कर ली गई.
आदिवासी समुदाय में ऐसी शादियां स्वीकार्य
उनके समुदाय के एक सदस्य ने कहा, 'चूंकि यह दोनों लड़कियों को स्वीकार्य था और उसके माता-पिता और लड़कियों के परिवारों से कोई आपत्ति नहीं थी, इसलिए हमने शादी को आगे बढ़ाया.' उनके गांव के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की शादी कोई असामान्य मामला नहीं है, आदिवासी समुदाय में इस तरह की शादियां स्वीकार्य हैं.
Next Story





