जरा हटके

Foodies के लिए अनोखा चांस! यहां मिल रहा सोने का बर्गर, आप भी करें टेस्ट

Gulabi
30 Dec 2020 4:35 AM GMT
Foodies के लिए अनोखा चांस! यहां मिल रहा सोने का बर्गर, आप भी करें टेस्ट
x
आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जो बर्गर खाने के शौकीन होंगे। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जिनकी पहली पसंद ही बर्गर है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जो बर्गर खाने के शौकीन होंगे। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जिनकी पहली पसंद ही बर्गर है। वैसे भारत में 10 रुपये से लेकर आपको 500 रुपये तक के बर्गर मिल जाएंगे लेकिन क्या कभी आपने 4 हजार 300 रुपये का एक बर्गर खाया है।। वैसे आप सोच रहे होंगे हम क्या बकवास कह रहे हैं लेकिन आज हम आपको ऐसे बर्गर के बारे में बताने जा रहे हैं। जी दरअसल यह बर्गर अमेरिका में मिलता है। यहाँ के एक रेस्टोरेंट में एक बर्गर की कीमत 59 अमेरिकी डॉलर यानी 4330 रुपये है।


जी दरअसल इस बर्गर की खासियत ये है कि इस पर सोने का वर्क किया हुआ है और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसका नाम 24 कैरेट बर्गर रखा गया है। आपको हम यह भी बता दें कि कैरेट सोने की शुद्धता को मापने का पैमाना होता है। खबरों के मुताबिक कोलंबिया के एक रेस्टोरेंट में सोने का यह खास बर्गर बेचा जा रहा है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट को माना जाए तो कोलम्बिया के बोगोटा में एक रेस्तरां ने दुनिया के पसंदीदा खाद्य पदार्थों को शानदार व्यंजनों में बदल दिया है।

यहाँ ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 24 कैरेट बर्गर बेचा जा रहा है। इस रेस्टोरेंट के शेफ मारिया पाउला ने बताया कि, 'रेस्टोरेंट में हैमबर्गर को पहले प्लास्टिक से पैक किया जाता है और फिर उसपर सोने की परत चढ़ाई जाती है।' आगे पाउला ने यह भी बताया कि, ''यह क्षतिग्रस्त हो सकती है अगर यह आपकी उंगली पर चिपक जाती है तो इससे नुकसान हो सकता है।


Next Story