जरा हटके
गर्मी से परेशान होकर बर्फ के टुकड़े से खेल रहा भालू, फिर किया कुछ ऐसा...देखें Cute VIDEO
Shubhra Nandy
10 July 2021 12:58 PM IST

x
सोशल मीडिया पर भालुओं के मजेदार और प्यारे वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं.
सोशल मीडिया पर भालुओं के मजेदार और प्यारे वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. वैसे तो लोग भालू से बहुत डरते हैं, लेकिन उनकी मजेदार और प्यारी हरकतें हर किसी का दिल जीत लेती हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भालू का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर हर किसी का मन खुश हो जाएगा. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
देखें Video:
#WATCH | Daddy, the Himalayan Black Bear of Bengal Safari plays with a block of ice to beat the heat in Siliguri pic.twitter.com/MbZng8SlX4
— ANI (@ANI) July 9, 2021
वायरल हो रहे इस वीडियो में जो भालू दिखाई दे रहा है उसका नाम डैडी (Daddy) है. ये बंगाल सफारी (Bengal Safari) का हिमालयी काला भालू (Himalayan Black Bear) है. जो सिलीगुड़ी में गर्मी से परेशान होकर बर्फ के टुकड़े से खेल रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे भालू पानी में बड़े आराम से लेटा हुआ है और अपने पेटपर एक बड़ा सा बर्फ का टुकड़ा रखकर उससे खेल रहा है. ये वीडियो हर किसी को खूब पसंद आ रहा है.
इस वीडियो को एएनआई न्यूज एजेंसी ने ट्विटर पर शेयर किया है. लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. इस वीडियो को अबतक 43 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सो क्यूट. दूसरे यूजर ने लिखा, काश मैं गले से लगा लेता और साथ खेलता.
Next Story





