जरा हटके

व्हेल संग कैद हुआ जबरदस्त नजारा, जान जोखिम में डालकर पैडलबोट पर बैठी थी लड़की

Shiddhant Shriwas
3 Sept 2021 5:12 PM IST
व्हेल संग कैद हुआ जबरदस्त नजारा, जान जोखिम में डालकर पैडलबोट पर बैठी थी लड़की
x
एक विशाल व्हेल (Giant Whale) वास्तव में एक महिला के करीब आ गई जो गहरे नीले समुद्र में पैडलबोर्डिंग कर रही थी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एक विशाल व्हेल (Giant Whale) वास्तव में एक महिला के करीब आ गई जो गहरे नीले समुद्र में पैडलबोर्डिंग कर रही थी. पूरी घटना ड्रोन कैमरे में कैद हो गई, जिसके दृश्य बेहद ही दिल छू लेने वाले हैं. विशाल व्हेल ने पैडलबोर्डर पर सवार अर्जेंटीना की गोल्फो नुएवो (Golfo Nuevo) को कयाकिंग करते समय अपने कुहनी से हल्का धक्का मारा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हालांकि इस वक्त अगर व्हेल को कोई खतरा महसूस होता तो लड़की की जान भी जा सकती थी.

व्हेल संग कैद हुआ जबरदस्त नजारा

हालांकि, यह वीडियो देखने में बेहद सूदिंग सा नजर आ रहा है, लेकिन कयाकिंग करने वाली अर्जेंटीना की गोल्फो की जान बिल्कुल हलक में रही होगी. विशाल व्हेल को देखकर किसी की भी हालत खराब हो जाए, लेकिन गोल्फो ने बड़े ही सूझ-बूझ और होशियारी के साथ व्हेल का सामना किया. इस वीडियो को देखने के बाद नेटिज़न्स काफी खुश हैं. 54 सेकंड के वीडियो में, व्हेल को पैडलबोर्डर के करीब आते और उसके नीचे जाते हुए देखा जा सकता है.

जान जोखिम में डालकर पैडलबोट पर बैठी थी लड़की

फोटोग्राफर मैक्सी जोनास ने क्लिप को शेयर करते हुए ट्वीट किया, जिसे 2 मिलियन से अधिक बार देखा गया है. मैक्सी ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा, 'मुझे लगता है कि आज मैंने अपने जीवन का सबसे अच्छा व्हेल ड्रोन वीडियो बनाया.' एक लोकल वाटर-स्पोर्ट्स टूरिज्म ऑपरेटर ऑस्कर कम्स ने एपी को बताया कि यह वह दुर्लभ क्षण हैं, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती. इस वीडियो के बारे में आप क्या सोचते हैं? नीचे कमेंट सेक्शन में हमें बताएं.

Next Story