जरा हटके
मगरमच्छों के झुंड से बचने के लिए बत्तख ने लगाया 'आइंस्टाइन सा दिमाग', video देख दंग रह जाएंगे आप
Shubhra Nandy
5 May 2021 7:25 AM IST

x
ऐसा कहा जाता है जब इंसान की जान पर बन पड़ती है तो वह कुछ भी करता है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ऐसा कहा जाता है जब इंसान की जान पर बन पड़ती है तो वह कुछ भी करता है. कुदरत के द्वारा बनाया गया ये नियम केवल इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी लागू होता है. खुद को मुसीबत में पाकर एक आम परिंदा भी बाज का रूप धर लेता है. हाल के दिनों में ऐसा ही कुछ इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो हैं, जिसमें न सिर्फ जानवर बल्कि इंसान भी खूंखार जानवरों के साथ खेलते हुए नजर आते हैं. लेकिन इस बार मामला कुछ और ही है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक नदी के किनारे कई ढ़ेर सारे मगरमच्छ बैठे होते हैं और इसी दौरान यहां एक बत्तख आ पहुंचता है और फिर उसके जान जाने तक की नौबत आ जाती है.
ये देखिए वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि आखिर कैसे बत्तख ने अपनी जान मगरमच्छों के बीच से बचाई. नदी के किनारे जमीन पर पड़े आराम फरमा रहे ढेर सारे मगरमच्छों के बीच अचानक एक बत्तख आ गया. फिर क्या था, अपनी जान बचाने के लिए बत्तख ने पुरजोर कोशिश की. अंत में परिंदे की मेहनत रंग लाई हालांकि उसे नहीं मालूम था कि यह उसके लिए कितना खतरनाक हो सकता है.
इस हैरान कर देने वाले वीडियो को बेस्ट अर्थ लोकेशन्स नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. जिसको 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई बत्तख के दिमाग की तारिफ कर रहा है. इसके साथ ही इस वीडियो को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Next Story





