जरा हटके

दुनिया की वो 5 आश्चर्यचकित कर देने वाली जगहें, जिन्हें देख भूल जाएंगे सात अजूबे, खूबसूरती में भी कम नहीं

Gulabi
27 Oct 2020 4:01 AM GMT
दुनिया की वो 5 आश्चर्यचकित कर देने वाली  जगहें, जिन्हें देख भूल जाएंगे सात अजूबे, खूबसूरती में भी कम नहीं
x
दुनिया के सात अजूबों के बारे में तो आप जानते ही होंगे और शायद इनमें से कई अजूबों को देखा भी होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुनिया के सात अजूबों के बारे में तो आप जानते ही होंगे और शायद इनमें से कई अजूबों को देखा भी होगा। लेकिन इसके अलावा भी दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो बेहद ही खूबसूरत और आश्चर्यचकित कर देने वाली हैं। आज हम आपको ऐसी ही पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती ही ऐसी है कि यहां आने के बाद आप शायद दुनिया के सात अजूबों को भी भूल जाएंगे। इन जगहों के बारे में तो शायद आपने सुना भी नहीं होगा।





ये अबू धाबी का रेतीला समंदर है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी खाली जगह भी कहते हैं। यह सऊदी अरब से लेकर यमन, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात तक फैला है। कई लोग इस जगह को देखकर सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसी भी कोई जगह धरती पर मौजूद है।





पाकिस्तान की कलश घाटी दुनिया की उन खूबसूरत और आश्चर्य से भर देने वाली जगहों में से एक है, जहां के बारे में कहा जाता है कि यह पाकिस्तान की रहस्यपूर्ण घाटी है। हिंदुकुश पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसी इस घाटी के प्राकृतिक नजारे लोगों का मन मोह लेते हैं।





यह एक गिरजाघर है, जो इक्वाडोर की सीमा से लगे कोलंबिया के शहर इपियालेस में पड़ता है। दूर से यह देखने पर यह ऐसा लगता है जैसे जंगलों के बीचों-बीच इसे उठाकर रख दिया गया है। इसका नाम है लास लजास। इस कैथेड्रल के 100 मीटर नीचे एक नदी बहती है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।





इस जगह का नाम है जेरिकोआकोरा, जो ब्राजील का एक छोटा सा गांव है। फोर्टलेजा से 300 किलोमीटर पश्चिम में स्थित इस जगह पर स्थित रेत के टीले इतने खूबसूरत लगते हैं कि यहां दूर-दूर से लोग इन्हें देखने के लिए आते हैं। यह जगह पर्यावरण संरक्षित क्षेत्र घोषित है।

Next Story