जरा हटके

आपका पूरा मूड बदल देगा ये वीडियो, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने किया है शेयर

jantaserishta.com
23 May 2021 11:29 AM IST
आपका पूरा मूड बदल देगा ये वीडियो, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने किया है शेयर
x

नई दिल्‍ली. सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो कुछ सीख देते हैं तो कुछ ऐसे भी वीडियो होते हैं तो लोगों का मूड बिलकुल ठीक कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो आज‍कल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर पर भी शेयर किया है. इसके साथ उन्‍होंने लिखा है, 'कभी-कभी एक वीडियो आपके पूरे मूड को बदल चकता है.'

उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. वह सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से भी बातचीत करते रहते हैं. वह अपने ट्विटर अकाउंट पर फनी वीडियो और फोटोज भी शेयर करते रहते हैं. इस बार उन्‍होंने जो वीडियो शेयर किया है वो एक बच्‍चे का है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्‍चा अपनी छोटे से कुर्सी पर बैठा है. वह रो रहा होता है. उसे खुश करने के लिए उसके सामने तरह-तरह की खाने की चीजें लाई जाती हैं. लेकिन वह चुप नहीं होता है.
बच्‍चे के सामने प्‍लेट में नूडल्‍स लाए जाते हैं, लेकिन वह रोते हुए सिर हिलाता है और उसे खाने से मना करता है. इसके बाद उसे दूध की बोतल दी जाती है. लेकिन वह फिर भी रोता रहता है. इसके बाद फिर नूडल्‍स लाए जाते हैं लेकिन फिर भी उसका मन नहीं बदलता.
आखिर में उसके सामने टेबल पर एक वाइन गिलास में कोई ड्रिंक रख दी जाती है. उसे देखकर बच्‍चे के चेहरे पर मुस्‍कान आ जाती है. वह उसे देखकर बहुत हंसता है. इस वीडियो को अब तक 1.71 लाख बार देखा जा चुका है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story