जरा हटके

नेपाल की सिंगर का ये वीडियो जमकर हो रहा वायरल

jantaserishta.com
27 April 2022 3:53 PM IST
नेपाल की सिंगर का ये वीडियो जमकर हो रहा वायरल
x

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर हैरतअंगेज वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में एक सिंगर और एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बंजी जंपिंग (Bungee Jumping) करते हुए नजर आ रही हैं. ऊंचाई से कूदने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर 4 करोड़ से अधिक व्यूज बटोर चुका है.

इस सिंगर, एक्ट्रेस और मॉडल का नाम स्मृति पोखराल (Smriti Pokharel) है और वो नेपाल की रहने वाली हैं. स्मृति की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैनफॉलोइंग है. अकेले फेसबुक पर उनके ढाई लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.
कुछ समय पहले उन्होंने बंजी जंपिंग करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे 4 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं 6 लाख से ज्यादा लोगों ने स्मृति पोखराल के वीडियो को लाइक भी किया है.
नेपाली सिंगर स्मृति पोखराल ने 'बंजी जंपिंग का मजा, अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ' कैप्शन के साथ इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है. वीडियो में वो ऊंचाई पर अपनी दोस्त के साथ खड़ी नजर आ रही हैं.
कमर में सेफ़्टी के साथ रस्सी बांधकर जंप करने से पहले वो थोड़ी डरी हुई नजर आ रही हैं. हालांकि, कुछ ही सेकेंड में वो ऊंचाई से जंप लगा देती हैं. वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो सकते हैं.
आपको बता दें कि 25 वर्षीय स्मृति पोखराल नेपाल की जानी-मानी हस्ती हैं. वो सिंगर, आर्टिस्ट, मॉडल, म्यूजिशियन आदि के तौर पर जानी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर में कई अवॉर्ड भी जीते हैं.
स्मृति के कई म्यूजिक एल्बम बेहद हिट हुए हैं. उन्होंने कई नेपाली फिल्मों के लिए गाने भी गाए हैं. स्मृति पोखराल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story