जरा हटके

1000 फीट ऊंचा है ये पिरामिड... दुनिया के सामने रखा है छिपाकर

Ritisha Jaiswal
27 Oct 2021 1:36 PM GMT
1000 फीट ऊंचा है ये  पिरामिड...   दुनिया के सामने रखा है छिपाकर
x
चीन ने कई चीजों को छिपाकर रखा हुआ है जिन्हें वह दुनिया के सामने नहीं आने देता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चीन ने कई चीजों को छिपाकर रखा हुआ है जिन्हें वह दुनिया के सामने नहीं आने देता है। चीन में ऐसे ही रहस्यमय पिरामिड हैं जिसके बारे में दुनिया को कोई जानकारी नहीं है। इन रहस्यमयी पिरामिड की सुरक्षा चीनी सेना करती है। माना जाता है कि इस पिरामिड में चीन के इतिहास से कई बड़े राज जुड़े हो सकते हैं जिसकी वजह से ड्रैगन इसे दुनिया से छिपाकर रखा हुआ है।

1000 फीट ऊंचा है पिरामिड
ये पिरामिड चीन के शहर शियान से करीब 100 किलो मीटर दूर जंगलों के बीच स्थित हैं। पिरामिड के आकार में बने इन टिलों के रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। पिरामिड के रहस्यों को चीन सदियों से छिपाकर रखा हुआ है। साल 1912 में एक अमेरिकी व्यापारी जिनका नाम फ्रेड मेयर श्रोडर था वह वहां पर पहुंचे। इसके बाद दुनिया को इन पिरामिड के बारे में जानकारी मिली।
अमेरिकी व्यापारी ने अपनी डायरी में इसका खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि इन जगलों में 1000 फीट ऊंचा और उससे भी अधिक लंबा पिरामिड है। इसके बाद अमेरिकी एयरफोर्स के पायलट जेम्स गॉजमन ने इस पिरामिड को देखा था। उन्होंने बताया कि यह मिस्र के ग्रेट पिरामिड से भी ऊंचा है और इसके ऊपर क्रिस्टल की तरह रत्न लगा था।
चीनी सेना करती है सुरक्षा
जर्मन इन्वेस्टिगेटर हार्टविग हॉसडॉर्फ ने 90 के दशक के दौरान इन पिरामिडों को खोजने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। उनको जनकारी मिली कि चीनी सेना इनकी सुरक्षा कर रही है। बताया जाता है कि इन 8000 साल पुराने पिरामिड पर पेड़ और घास उग गई हैं। दूर से ये पहाड़ी की तरह नजर आते हैं। इसे नजदीक से ही देखा जा सकता है। माना जाता है कि इनमें शाही लोगों को दफनाया गया है इसलिए इसकी सुरक्षा की जाती है।
क्यों रखा है छिपाकर
पश्चिमी देशों के पुरातत्वविदों ने मिली कुछ फोटो को देखने के बाद दावा किया है कि उन पर झाड़ियां लगाई गई हैं जिससे रहस्य को दुनिया से छिपाकर रखा जा सके। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यहां पर शासकों और कीमती वस्तुओं को छिपाया गया है। इसलिए ही चीनी सेना यहां कड़ा पहरा देती है।


Next Story