जरा हटके

यह तस्वीर आपको कर देगी कन्फ्यूज, तीरछी लाइन ढूंढने में छूट जाएंगे पसीने

Tulsi Rao
16 Dec 2021 10:41 PM IST
यह तस्वीर आपको कर देगी कन्फ्यूज, तीरछी लाइन ढूंढने में छूट जाएंगे पसीने
x
सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोगों का दिमाग चकरा सा गया. कोई भी तीरछी लाइन नहीं ढूंढ पा रहा. क्या आप ढूंढना पसंद करेंगे?

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Viral Video: इंटरनेट पर कई ऐसे सवाल-जवाब व पजल देखने को मिलते हैं, जिसका हल ढूंढ पाने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं. कई बार हम तस्वीरों को देखकर भ्रम में पड़ जाते हैं कि क्या यह असली है या फिर नकली? चलिए कुछ ऐसी ही एक तस्वीर आपको दिखलाते हैं, जिसे देखने के बाद आप थोड़े देर के लिए सोच में पड़ जाएंगे. जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली एक तस्वीर कुछ ऐसी दिखाई देती है मानो उसकी लाइनें तीरछी हैं, हालांकि जब उसे गौर से देखते हैं तो वह सीधी मालूम पड़ती है.

यह तस्वीर आपको कर देगी कन्फ्यूज
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस तस्वीर को जब एक नजर में देखेंगे तो लगेगा कई सारी रेखाएं तीरछी हैं. हालांकि, जब उसपर ध्यान केंद्रित करके देखेंगे तो सभी लाइन्स सीधी दिखेंगी. इस पजल में यही कहा गया है कि तस्वीर में कर्व्ड लाइन्स यानी तीरछी रेखाएं खोजिए. मेंहदी रंग की लाइनें बिल्कुल सीधी दिखाई दे रही हैं, जबकि उसके आस-पास मौजूद ग्रे कलर की कर्व्ड लाइन्स हैं.
तीरछी लाइन ढूंढने में छूट जाएंगे पसीने
अचानक जब नजर पड़ती है तो ऐसा प्रतीत होता है कि सीधी लाइन्स में से कुछ रेखाएं घुमावदार है, जबकि ऐसा नहीं है. क्योंकि ग्रे कर्व्ड लाइन्स कंफ्यूज कर रही हैं. इसे ही इल्यूजन कहते हैं, जो यह तस्वीर आसानी से व्यूजर को चकित कर दे रही है. जब यूजर्स इस तस्वीर में कर्व्ड लाइन ढूंढ रहे थे तो कई लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया. कुछ लोगों ने काफी देर तक तस्वीर देखने के बाद हार मान ली. फोटो को सोशल मीडिया पर हैंड रेडिट पर शेयर की गई.


Next Story