जरा हटके

इस शख्स की नाक है सबसे लम्बी, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Gulabi
8 Oct 2021 11:16 AM GMT
इस शख्स की नाक है सबसे लम्बी, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज
x
इस शख्स की नाक है सबसे लम्बी

दुनिया में कई ऐसे लोग होते हैं जो अपने अजीबो गरीब चीजों के लिए प्रसिद्ध होते हैं। कई लोगों में ये उनमें गॉड गिफ्ट ही होता है। इस अजीबो गरीब चीजों की वजह से सीधा वल्ड रिकॉर्ड ही बन जाता है। अब इस कड़ी में एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ है जिसकी नाक ने उसे पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया है।

जिस शख्स ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है उसका नाम मेहमेत ओजीयुरेक है और वह तुर्की का रहने वाला है। मेहमेत ओजीयुरेक की नाक दुनिया में अब तक मौजूद किसी भी इंसान की नाक से बड़ी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस शख्स की नाक 71 साल की उम्र में भी लगातार बढ़ती जा रही है जिसके चलते उनके इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई भी नहीं तोड़ सका है। तुर्की के 71 साल के मेहमेत ओजीयुरेक का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज है।
बढ़ती जा रही नाक

तुर्की के रहने वाले मेहमेत ओजीयुरेक के नाम ये रिकॉर्ड बीते 11 सालों से है। इनके नाक की लंबाई 8.8 सेंटीमीटर(3.46 इंच है। उनके चेहरे के आगे साढ़े तीन इंच की उनकी नाक है। कुछ समय पहले ही गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स ने सोशल मीडिया पर मेहमेत ओजीयुरेक के बारे में जानकारी दी थी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने बताया कि एक जीवित व्यक्ति की सबसे लंबी नाक के लिए तुर्की को आधिकारिक तौर पर हमारे रिकॉर्ड के लिए चुना गया है।
दुनिया में सबसे बड़ी नाक वाले शख्स मेहमेत ओजीयुरेक का नाम साल 2010 मार्च में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। उनके इस रिकॉर्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। बताया गया है कि उनके नाक की लंबाई अभी भी लगातार बढ़ती जा रही है।
ओजीयुरेक की नाक दुनिया के जीवित व्यक्तियों में सबसे लंबी है, लेकिन इतिहास में सबसे लंबी नाक का रिकॉर्ड थॉमस वेडर्स (यूके) के नाम दर्ज है। थॉमस की नाक करीब 19 सेमी लंबी थी जो अविश्वसनीय है, लेकिन वह अभी जीवित नहीं है, इसलिए सबसे बड़ी नाक का ये रिकॉर्ड मेहमत ओजीयुरेक के नाम है।

Next Story