जरा हटके

इस शख्स ने ढूंढा दुनिया का सबसे खराब टॉयलेट

Rani Sahu
26 Sep 2022 6:50 PM GMT
इस शख्स ने ढूंढा दुनिया का सबसे खराब टॉयलेट
x
नई दिल्ली: दुनिया में अजीबोगरीब लोगों की कोई कमी नहीं है, अक्सर हम ऐसे लोग देखते है जो दुनिया घूमने में करोड़ों रुपये खर्च करते है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिसने अपना अजीबोगरीब शौक पूरा करने के लिए दुनिया का सबसे खराब शौचालय ढूंढने में 1.3 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। जी हां यह सच है, आइए जानते है क्या है पूरी खबर…
आपको बता दें कि एक ब्रिटिश ब्लॉगर ने दुनिया के सबसे खराब सार्वजनिक शौचालय को खोजने के लिए 90 से अधिक देशों में 1.2 लाख किलोमीटर की यात्रा की। इसके लिए उन्होंने 150,000 पाउंड यानी लगभग 1.3 करोड़ रुपये खर्च किए। ग्राहम के मुताबिक, उन्हें ताजिकिस्तान (Tajikistan) में दुनिया का सबसे खराब सार्वजनिक शौचालय मिला। उन्होंने कहा कि यह इतना बुरा है कि जो लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, उन्हें धूप में सुखाए गए मल के ऊपर से गुजरना पड़ता है। इस जगह पर उन्होंने विश्व का सबसे खराब टॉयलेट ढूंढा।
इस अजीबोगरीब मामले के बारे में बात करते हुए ग्राहम ने कहा कि इसकी सबसे विचित्र बात यह है कि इसकी कपड़े की दीवारों का उपयोग टॉयलेट पेपर के रूप में किया जाता है। आपको बता दें कि ताजिकिस्तान में सबसे खराब सार्वजनिक शौचालय ढूंढने से पहले उन्होंने छह महाद्वीपों में सैकड़ों सार्वजनिक शौचालयों का दौरा किया।
बता दें कि ग्राहम ने अपनी नई किताब 'टॉयलेट्स ऑफ द वाइल्ड फ्रंटियर' में 36 सार्वजनिक शौचालयों को शामिल किया है। इतना ही नहीं बल्कि आपको ये भी बट दें कि इस लिस्ट में बांग्लादेश और चीन का एक-एक सार्वजनिक शौचालय भी शामिल है। सार्वजनिक शौचालयों को ढूंढने की उनकी जिज्ञासा उनकी मोरक्को में पहली विदेशी छुट्टी पर जगी। उन्होंने दुनिया भर में देखे गए सबसे खराब शौचालयों के बाहर का चित्र भी बनाया।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story