जरा हटके
खून चूसकर जानवरों को मारने वाले इस ‘राक्षस’ ने मचा रखा था आतंक
Manish Sahu
6 Oct 2023 11:43 AM IST

x
जरा हटके: जानवरों को खून चूस कर मारने वाले एक ‘राक्षस’, जिसे ‘चुपकाबरा’ के नाम से जाना जाता है, शिकारियों ने मार गिराया है. जब इस खूंखार प्राणी के मृत शरीर को करीब से देखा तो उसके हाथ ‘इंसानों जैसे’ थे. जिन्हें देख कर वे हैरान रह गए. कथित तौर पर इस ‘चुपकाबरा’ ने कई मवेशियों का खून चूस कर उनको मार डाला था. किसान के बीच इसको लेकर भय का माहौल बना हुआ था.
कहां मार गिराया गया ‘चुपकाबरा’?: डेलीस्टार की रिपोर्ट के अनुसार– राक्षस जैसा प्राणी, जिसे ‘बकरी चूसने वाला’ के नाम से भी जाना जाता है. लेकिन वास्तव में इसके होने के ठोस सबूत नहीं मिलते हैं. लोगों ने अब दावा किया है कि उन्होंने ब्राजील के साओ पाउलो के पश्चिम में गुआ लोपेज दा लागुना के जंगल में एक ‘चुपकाबरा’ को गोली मारकर मार गिराया है.
दिखने में कैसा है ‘चुपकाबरा’?
शिकारियों ने इस घटना का एक चौंकाने वाला वीडियो भी ऑनलाइन शेयर किया है. जिसमें ‘चुपकाबरा’ को मरा हुआ देखा जा सकता है. देखने में ‘चुपकाबरा’ बहुत ही भयावह लगता है. उसके हाथ ‘इंसानों जैसे’ थे और साथ ही उसके दांत भी बहुत तेज थे. उसका शरीर लगभग एक बड़े बंदरे के आकार का था.
कैसे मारा गया ‘चुपकाबरा’?
शिकारियों में से एक ने बताया कि शहर के किनारे जंगली सूअर का शिकार करते समय उनकी नजर उस ‘पिशाच प्राणी’ पर पड़ी. उसका दावा है कि उन्होंने खून चूसने वाले ‘चुपकाबरा’ का पीछा किया. उनके शिकारी कुत्ते उससे लड़े, इससे पहले कि शिकारियों में से एक ने कथित तौर पर उसे गोली मार दी. फिर उन्होंने ‘चुपकाबरा’ के मर जाने के ‘सबूत’ के रूप में वीडियो भी बनाया.
मृत प्राणी हो सकता है हाउलर बंदर
लेकिन हर कोई यह नहीं मानता है कि यह मारा गया जीव ‘चुपकाबरा’ है. कुछ लोगों का मानना है कि यह हाउलर बंदर का क्षत-विक्षत शरीर हो सकता है. बंदर की यह प्रजातियां दक्षिण और मध्य अमेरिकी जंगलों की मूल निवासी हैं और आमतौर पर इस क्षेत्र में पाई जाती हैं. हालांकि वे पत्तियों के साथ-साथ फल, मेवे और फूल भी खाते हैं.
Tagsखून चूसकर जानवरों को मारने वाले इस ‘राक्षस’ नेमचा रखा था आतंकजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





