जरा हटके

कंधों पर शख्स ने ऐसे उठाया बाइक, VIDEO देख हैरान हुए लोग

Shubhra Nandy
22 Aug 2024 1:56 PM IST
कंधों पर शख्स ने ऐसे उठाया बाइक, VIDEO देख हैरान हुए लोग
x
Man Lifting Bike On Shoulder: अक्सर मेहनतकश लोगों को आपने आटे के पैकेट से लेकर भारी-भारी बोरियों तक को कंधों पर लाधते देखा होगा. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे चौंका देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर कई बार खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है, जैसा कि हाल ही में वायरल इस वीडियो में देखने को मिल रहा है, जिसमें एक शख्स आटे की बोरी की तरह एक भारी भरकम बाइक को बिना किसी की मदद के खुद ही अकेले अपने कंधों पर उठाकर ले जाता नजर आ रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का मुंह खुला का खुला रह गया है.
कंधे पर बाइक उठाकर ले गया शख्स
हैरान कर देने वाले इस वीडियो में एक शख्स को बड़े ही आराम से अपनी कंधों पर एक बाइक को उठाकर ले जाते देखा जा सकता है. यही वजह है कि, लोग इस वीडियो को बार-बार लूप में देखने को मजबूर हो गए हैं. बोलती बंद कर देने वाले इस वीडियो में पीली टीशर्ट और ट्राउजर पहने शख्स का कारनामा देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @fit_yaseen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख 42 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.
यहां देखें वीडियो


वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'लड़के का पावर.' वीडियो देख चुके लोग बाइक उठाने वाले शख्स की तुलना भीम और शक्तिमान जैसे कैरेक्टर से कर रहे हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, पावरफुल बॉडी नहीं है, टेक्निकल माइंड है. दूसरे यूजर ने लिखा, चोरी करने का तरीका ज्यादा ही कैजुअल है. तीसरे यूजर ने लिखा, इसने तो शक्तिमान को पीछे छोड़ दिया. चौथे यूजर ने लिखा, ये देसी छोरा है पूरा ताकत वाला.
Next Story