जरा हटके

75 हजार रुपए कमाता है ये छोटा बच्चा... उम्र है एक साल

Bharti sahu
22 Oct 2021 9:45 AM GMT
75 हजार रुपए कमाता है ये छोटा बच्चा... उम्र है एक साल
x
एक साल का दूध पीता हुआ बच्चा क्या कर सकता है। न वो सही से चल सकता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एक साल का दूध पीता हुआ बच्चा क्या कर सकता है। न वो सही से चल सकता है और न ही बोल पाता है। वहींं अगर कोई आपसे यह कहे कि एक साल का बच्चा दुनिया घूमता है और पैसे कमाता है तो आपका रिएक्शन कैसा होगा, यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होगा? लेकिन यह बात बिल्कुल सच है। अमेरिका का एक छोटा सा बच्चा हर महीने 75 हजार रुपए कमा रहा है। बच्चे की उम्र महज एक साल है। इन दिनों बेबी ब्रिग्स नाम के इस बच्चे की कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग इस बच्चे की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर यह बच्चा इतनी छोटी उम्र में इतनी कमाई कर ले रहा है तो फिर आगे क्या करेगा। आईये जानते हैं आखिर लोगों का दिल जीतने वाला एक साल का बच्चा कैसे हर महीने हजारों रुपये कमाता है।

अब तक 45 फ्लाइट्स में कर चुका है सफर
इस छोटे बच्चे का नाम ब्रिग्स है। इतनी छोटी सी उम्र में वह अब तक 45 फ्लाइट्स में सफर कर चुका है। अलास्का, कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, उटाह, आइडहो समेत अमेरिका के करीब 16 राज्यों की सैर कर चुका है। बेबी ब्रिग्स की मां जेस ने बताया कि ब्रिग्स का जन्म पिछले साल 14 अक्टूबर को हुआ था। सिर्फ तीन हफ्ते के अंदर उसने अपनी पहली यात्रा की थी।
इंस्टाग्राम पर हैं 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स
एक साल का यह छोटू इंस्टाग्राम पर भी काफी फेमस है। इस बच्चे के इंस्टाग्राम पर 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बेबी ब्रिग्स की मां जेस पहले से ही 'पार्ट टाइम टूरिस्ट' नाम से ब्लॉग चलाती हैं। उनकी सारी यात्राएं पेड होती हैं। उन्होंने बताया कि जब वह पिछले साल प्रेग्नेंट हो गईं थीं तो बहुत नर्वस थीं। उन्हें लगा कि अब उनका करियर खत्म हो जाएगा, लेकिन ब्रिग्स के पैदा होने के बाद वह अपने करियर को नई ऊंचाई पर ले गईं। बच्चे की मां ने बेबी ट्रैवल के बारे में सोशल मीडिया अकाउंट बनाया और वह अपने बच्चे के साथ यात्रा करती हैं।
फ्री में मिलते हैं डायपर्स
बेबी ब्रिग्स का एक स्पॉन्सर भी है, जो उन्हें फ्री में डायपर और वाइप्स देता है। ब्रिग्स की मां जेस ने बताया कि जिसे लेकर डर रही थीं। उसी के जरिए करियर को एक नया आयाम मिला। जेस के मुताबिक, उनका फोकस रोड ट्रिप और लोकल वेकेशन पर होता है, जहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो सके।



Next Story