जरा हटके
लड़की ने ऐसे बजाया ड्रम, इंटरनेट पर लगी आग...देखें वायरल VIDEO
Shubhra Nandy
10 Jan 2021 9:56 AM IST

x
इंटरनेट टैलेंटेड लोगों के वीडियो से भरा हुआ है. सिंगिंग, डांसिंग करते या कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते हुए लोगों के ऐसे कई क्लिप सोशल मीडिया पर अवेलेबल हैं,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इंटरनेट टैलेंटेड लोगों के वीडियो से भरा हुआ है. सिंगिंग, डांसिंग करते या कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते हुए लोगों के ऐसे कई क्लिप सोशल मीडिया पर अवेलेबल हैं, जिन्हें देखकर आप एंटरटेन हो सकते हैं. ऐसा ही ड्रम बजाती हुई एक लड़की का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है. जिस अदा से वो ड्रम बजा रही है उसे देखकर कोई भी उसका फैन हो सकता है.
Faith Benson नाम की इस ड्रमर ने इंस्टाग्राम पर अपनी परफॉरमेंस का एक वीडियो शेयर किया, जिसने ऑनलाइन बज़ क्रिएट कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस क्लिप में फेथ बिशप ब्रिग्स का गाना रिवर प्लेइंग ड्रम पर बजा रही हैं. उनके ड्रम बजाने के दिलकश अंदाज को देखकर लोग दीवाने हो रहे हैं. उनकी ड्रम परफॉरमेंस इंटरनेट पर आग लगा रही है.
7 जनवरी को शेयर किए गए इस क्लिप को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अब तक इसे 70,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. लोग फेथ के टैलेंट की खूब सराहना कर रहे हैं. कई लोगों ने उन्हें इतनी परफेक्शन के साथ ड्रम प्ले करने के लिए बधाई दी. लोग उनके ड्रम परफॉरमेंस के वीडियो को ना सिर्फ एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर अपने कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं.
Next Story





