जरा हटके

पानी में कुछ इस तरह नहा रहा था जानवर, देखें मजेदार VIDEO

Gulabi
27 March 2021 5:57 PM IST
पानी में कुछ इस तरह नहा रहा था जानवर, देखें मजेदार VIDEO
x
सोशल मीडिया पर पशु-पक्षियों के बहुत से प्यारे वीडियो और फोटो हैं

सोशल मीडिया पर पशु-पक्षियों के बहुत से प्यारे वीडियो और फोटो हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि इंटरनेट पर जानवरों के कंटेंट सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कंटेंट में से एक है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऊदबिलाव (Otter) का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा. यह वीडियो हमारे चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है.


बच्चे हो या बड़े आमतौर पर बाथ टब में नहाना सभी को बहुत पसंद आता है. ऐसे ही ऊदबिलाव को भी बाथ टब में नहाने में कितना मजा आता है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हम देख सकते हैं. हाल ही में Nature & Animals ने ऊदबिलाव का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक ऊदबिलाव पानी से भरी बाल्टी में ऐसे जाकर बैठ जाता है, मानो ये उसका बाथ टब हो. यह ऊदबिलाव अपने मिनी बाथ टब में नहाने के पूरे मजे ले रहा है.

देखें वीडियो-

16 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप में ऊदबिलाव को पानी में खूब एन्जॉय करते देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. अब तक 30,000 से ज्यादा यूजर इसे देख चुके हैं. लोग ना सिर्फ इसे एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं. कई लोगों को ये वीडियो स्ट्रेस बस्टर लग रहा है.


Next Story