जरा हटके

ये है डरावनी बीच, जहाँ प्रेत और आत्माओं का होते है बसेरा

Ritisha Jaiswal
5 Oct 2021 9:14 AM GMT
ये है डरावनी बीच,  जहाँ प्रेत और आत्माओं का होते है बसेरा
x
आज के रहस्य की इस श्रृंखला में हम बात करने वाले हैं गुजरात के एक ऐसे बीच के बारे में, जिसका नाम भारत की मोस्ट हॉन्टेड जगहों में शुमार है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज के रहस्य की इस श्रृंखला में हम बात करने वाले हैं गुजरात के एक ऐसे बीच के बारे में, जिसका नाम भारत की मोस्ट हॉन्टेड जगहों में शुमार है। इस जगह का नाम डुमास बीच है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस स्थान पर प्रेत आत्माओं के होने का दावा किया जाता है। ये रहस्यमय जगह गुजरात के सूरत शहर के समुद्री तट पर स्थित है। यहां पर अक्सर कई पैरानॉर्मल घटनाएं होती हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इस बीच की डरावनी कहानी देश दुनिया में मशहूर है। अक्सर इस जगह के विषय में सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं होती हैं। इस भूतिया जगह को लेकर लोगों के बीच कई तरह की मान्यताएं और किस्से कहानियां प्रचलित हैं। गुजरात का ये बीच दिखने में काफी सुंदर है, पर सुंदरता के पीछे की इसकी रहस्यमयी कहानी कई रोमांचक टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं गुजरात के इस हॉन्टेड डुमास बीच के बारे में -

गौरतलब बात है कि दिन के समय इस बीच पर सब कुछ सामान्य रहता है। कई लोग इस जगह पर आकर लुत्फ उठाते हैं। वहीं जैसे ही रात का साया गहरा होता है। सब कुछ मानो थम सा जाता है। सुंदर सी दिखने वाली ये जगह एक वीराने में बदल जाती है। इस दौरान यहां पर कोई भी जाने की हिम्मत नहीं करता है। रात के समय बीच के आस-पास भी कोई नहीं दिखता।
इस रहस्यमय डुमास बीच पर अब तक कई पैरानॉर्मल घटनाओं के मामले सामने आ चुके हैं। बीच पर घूमने के लिए आए कई लोगों ने इस बात का जिक्र किया है कि उन्होंने इस जगह पर अजीबो-गरीब और रहस्यमय आवाजों को सुना। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस बीच पर रात के समय घूमने गए टूरिस्ट आज तक वापिस नहीं आ सके हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार काफी पहले इस जगह का इस्तेमाल एक श्मशान घाट के तौर पर किया जाता था। लोगों की मानें तो यहां पर आज भी कई प्रेत आत्माएं भटकती हैं। इसी वजह से इस बीच की रेत का रंग काला है। रात के समय इस स्थान पर कुत्तों का स्वभाव बदल जाता है। वे कई तरह की अजीबो-गरीब आवाजें निकालने लगते हैं।
वजह है, जिसके चलते इस स्थान का नाम भारत के मोस्ट हॉन्टेड जगहों में शुमार है। देश दुनिया से कई लोग दिन के समय इस डरावने बीच को देखने के लिए आते हैं। वहीं रात के समय इस बीच के आस पास भी कोई नहीं दिखता।



Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story