जरा हटके

इस लड़की को है सांप से बेहद प्यार, यकीन न हो तो इन तस्वीरों में देख सकते है आप

Ritisha Jaiswal
26 Oct 2021 3:06 PM GMT
इस लड़की को है सांप से बेहद प्यार, यकीन न हो तो इन तस्वीरों में देख सकते है आप
x
सांप एक ऐसा जीव है, जिसे देखते ही अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सांप एक ऐसा जीव है, जिसे देखते ही अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। अगर गलती से भी हमें कहीं सांप दिख जाए तो सीधे वहां से नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। सिर्फ इंसान ही नहीं जंगली जानवर तक सांप को देखकर अपना रास्ता बदल लेते हैं, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें सांपों से बिल्कुल भी डर नहीं लगता है। कुछ लोग तो सांप को इतना पंसद करते हैं कि वो उसे हर वक्त अपने साथ रखते हैं।

आज हम आपको ऐसी ही एक लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सांप से बिल्कुल भी डर नहीं लगता। बल्कि वो सांप से प्यार करती है। इस लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की को सांप से जरा भी डर नहीं लग रहा, बल्कि वो सांप से प्यार करती हुई नजर आ रही है।
सांप के साथ सोती दिखी लड़की
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की सांप के साथ सोफे पर लेटी हुई दिख रही है। सांप लड़की के इतना नजदीक था कि देखने वाले डरने लगे, मगर इस लड़की को जरा भी डर नहीं लग रहा है। वीडियो में लड़की के चेहरे पर एक प्रतिशत भी डर देखने को नहीं मिल रहा है। सांप और लड़की के बीच इतना प्यार है कि सांप भी उसके ऊपर आराम से लेटा हुआ है। इसके साथ ही लड़की भी बिना डरे हुए वीडियो बना रही है।
सांप को किया किस
इस वीडियो में सांप लड़की के इतने करीब है कि वो चाहे तो एक सेकेंड में उसे डस सकता है, लेकिन लड़की बिना डरे सांप को किस कर लेती है। लड़की उस सांप को अपने गले से लगा कर पुचकार रही है और बार- बार किस करती है। इस वीडियो को देखकर हर किसी की हालत खराब हो गई है। लड़की की हिम्मत देख हर कोई हैरान रह गया।
सांप और लड़की के प्यार का ये वीडियो royal_pythons_ नाम के इंस्टग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। सिर्फ एक दिन में ही इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। अब तक इस वीडियो पर 7 हजार से भी अधिक लाइक आ चुके हैं और ये वीडियो अभी भी तेजी से वायरल हो रहा है














Next Story