जरा हटके

इस लड़की को 12 साल की उम्र में हैं पानी से एलर्जी, नहाने से जा सकती है जान...

Triveni
22 Nov 2020 5:04 AM GMT
इस लड़की को 12 साल की उम्र में हैं पानी से एलर्जी,  नहाने से जा सकती है  जान...
x
पानी जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। पानी के बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| पानी जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। पानी के बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है, परंतु आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पानी से एलर्जी है। इस लड़की की उम्र महज 12 साल है और पानी से एलर्जी होने की वजह से इस लड़की को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस लड़की का नाम डेनियल मेक्रकेवेन हैं और अमेरिका की रहने वाली हैं। डेनियल के हालात इतने खराब हैं कि उन्हें पसीना आने पर भी कई तरहों की परेशानियां होने लगती हैं।

एक्वाजेनिक यूर्टिसेरिया बीमारी से पीड़ित हैं डेनियल

अमेरिका में रहने वाली 12 साल की डेनियल एक्वाजेनिक यूर्टिसेरिया बीमारी से पीड़ित हैं। ये बेहद की खतरनाक बिमारी हैं और ऐसा माना जाता है कि इस समस्या से दुनियाभर में 100 से भी कम लोग पीड़ित हैं।

डेनियल को छोड़नी पड़ी स्वीमिंग

डेनियल जब भी पानी के संपर्क में आती हैं तो उन्हें उस हिस्से में चकते हो जाते हैं, जिनमें काफी दर्द होता है। डेनियल को स्वीमिंग करना काफी पसंद था, परंतु जब उन्हें अपनी इस समस्या के बारे में पता चला तो उन्हें स्वीमिंग करना छोड़ना पड़ा।

गर्मियों के दौरान घर में ही रहना होता है

डेनियल को गर्मियों के दौरान घर में ही रहना होता है। गर्मियों के दौरान घर से बाहर निकलने में पसीना आ जाएगा, जिस वजह से उन्हें कई तरहों की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पसीने की वजह से डेनियल को खुजली होने लगती है।

नहाने से जान भी जा सकती है

पानी से एलर्जी की वजह से डेनियल को एनाफायलेक्टिक शॉक भी लग सकता है। आपको बता दें ये शॅाक उन परिस्थितियों में लगता है जब एलर्जी के सोर्स की मात्रा काफी अधिक होता है। इस शॅाक के कारण जान जाने का खतरा भी रहता है। इसी वजह से एक बाल्टी भर पानी से नहाने से डेनियल की जान भी जा सकती है।

पानी का सेवन करने से नहीं है कोई भी समस्या

डेनियल को पानी से एलर्जी है, परंतु उन्हें पानी का सेवन करने से किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। डेनियल जब 11 साल की थीं तब उन्हें इस एलर्जी के बारे में पता चला था।






Next Story