जरा हटके

ये लड़की मुक्के मारकर तोड़ देती है पेड़, वीडियोज देख नहीं होगा यकीन

Gulabi
10 Jan 2022 1:38 PM GMT
ये लड़की मुक्के मारकर तोड़ देती है पेड़, वीडियोज देख नहीं होगा यकीन
x
बच्चे कितने नाजुक होते हैं, लेकिन हर बच्चा नाजुक नहीं होता। कुछ होते हैं खूराफाती मजबूती वाले
बच्चे कितने नाजुक होते हैं, लेकिन हर बच्चा नाजुक नहीं होता। कुछ होते हैं खूराफाती मजबूती वाले। जैसे गांव में देखे जाते हैं कि भाई कुछ भी ऐसा काम कर देंगे, जिसके बारे में बरगद के नीचे बैठे बड़े-बूढ़े कभी सोच ही ना पाएं कि ये काम किसी बालक का है। दुनिया के सबसे मजबूत बच्चों की फेहरिस्त में Evnika Saadvakass नाम की एक लड़की का नाम भी है। वो महज 12 साल की हैं। लेकिन उनका पंच बड़े-बड़ों के धूल चखा दे। हाल ही में उनका एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो पेड़ पर पंच मारती देखी जा सकती हैं। लेकिन उन्होंने पेड़ पर इतने पंच मारे कि आप सोच भी नहीं सकते।
रूस की रहने वाली हैं वो
एवनिका रूस की रहने वाली हैं। वो काफी टाइम से बॉक्सिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं। दरअसल, उन्हें उनके पिता Rustram Saadvakass ने बॉक्सिंग के लिए तैयार किया है। एवानिका के पिता खुद बॉक्सिंग के कोच हैं।
4 वर्ष की उम्र से कर रही हैं बॉक्सिंग

उनके पिता ने बताया कि जब वो महज चार वर्ष की थीं, तभी उनके पिता को पता चल गया था कि उनकी बेटी में बाकियों से अलग बात है। वो बहुत सही मूव्स कर रही थी। वो तब से ही उसको लेकर काम करने लगे। पिता ने अपनी बेटी के हार्डवर्क को देखते हुए उसे बॉक्सिंग के लिए तैयार करना शुरू किया।
इस वीडियो में तो दरवाजा ही तोड़ दिया

1 मिनट में मारे थे 654 पंच
एवानिका ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना रखा है। उनके मुक्के में इतनी ज्यादा तेजी है कि वो 1 मिनट में 654 बार पंच मार देती हैं। यह उनका रिकॉर्ड है। वो दरवाजे से लेकर और भी कई मजबूत चीजों को अपने पंच से तोड़ चुकी हैं। बता दें कि उनके पेड़ वाले वीडियो को लेकर बहुत से लोगों ने उनकी आलोचना भी की है कि आखिर वो हमें सांस देने वाले पेड़ को क्यों तोड़ रही हैं।
यहां देख सकते हैं आप पेड़ वाला वीडियो

पूरा परिवार ही करता है बॉक्सिंग
एवानिका के 7 बहन-भाई हैं। वो सभी बॉक्सिंग में रूचि रखते हैं और अपने पिता से बॉक्सिंग के गुर ले रहे हैं। उनके घर में सिर्फ उनकी मां हैं, उनका मां का नाम Ania Saadvakass, वो जिमनास्ट थीं। उन्हें परिवार में बस आनिया ही हैं जो बॉक्सर नहीं हैं।
Next Story