जरा हटके

इस मछली ने महिला को रातोंरात बनाया लखपति, जानिए दिलचस्प मामला...

Triveni
10 Nov 2020 1:30 PM GMT
इस मछली ने महिला को रातोंरात बनाया लखपति, जानिए दिलचस्प मामला...
x
अगर किस्मत बलवान हो तो इंसान रातोंरात लखपति बन जाता है। यह महज एक कहावत ही नहीं, बल्कि सच भी है। वहीं समय किसी को भी अमीर से गरीब बना सकता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अगर किस्मत बलवान हो तो इंसान रातोंरात लखपति बन जाता है। यह महज एक कहावत ही नहीं, बल्कि सच भी है। वहीं समय किसी को भी अमीर से गरीब बना सकता है।अगर किस्मत बलवान हो तो इंसान रातोंरात लखपति बन जाता है। यह महज एक कहावत ही नहीं, बल्कि सच भी है। वहीं समय किसी को भी अमीर से गरीब बना सकता है।ये बात हम नहीं बल्कि हमारे बड़के यानी बड़े बुजुर्ग कहते आए हैं। कहते हैं भगवान की लाठी में कोई आवाज नहीं आती है। अगर किस्मत खराब हो तो राजा से रंक बनने में भी वक्त नहीं लगता। पलभर में देखते ही देखते सब कुछ बदल जाता है।

आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसकी किस्मत रातभर में पलट गई। बता दें कि हम बात कर रहे हैं पश्चिम बंगाल में रहने वाली एक मछुआरण महिला की जो सालों से मछलियां पकड़ती आई हैं। हाल ही इस महिला ने एक बड़ी मछली को पकड़ा। साइज देखकर महिला के मन में ख्याल आया कि यह मछली तो हजारों में बिक जाएगी, लेकिन उसको क्या पता था कि यह मछली उन्हें एक झटके में लखपति बना जाएगी।

दरअसल, ये मामला पश्चिम बंगाल के परगना जिले के सुंदरबन इलाके की रहने वाली महिला पुष्पा का है। उन्होंने करीब 52 किलो वजनी मछली को पकड़ा। खास बात यह रही है कि ये मछली जिस प्रजाती है कि वह बहुत महंगी बिकती है। पुष्पा को इस मछली के 6200 रुपए प्रति किलो मिले। वजन के मुताबिक, बुजुर्ग महिला को मछली के लिए 3 लाख से अधिक की रकम मिली। पुष्पा जब नदी में मछली पकड़ने गई तो उन्हें ये मछली दिखी और उन्होंने नदी में कूदकर इसे पकड़ लिया। स्थानीय लोग इस मछली को 'भोला मछली' के रूप में जानते हैं।

Next Story