जरा हटके

बड़े टिड्डे जैसे दिखने वाले इस खतरनाक जीव ने सांप को बनाया शिकार, VIDEO देख हैरान रह गए सब

Gulabi
1 April 2021 10:06 PM IST
बड़े टिड्डे जैसे दिखने वाले इस खतरनाक जीव ने सांप को बनाया शिकार, VIDEO देख हैरान रह गए सब
x
हमारी दुनिया जितनी विशाल है, उतनी ही अलग भी है

हमारी दुनिया जितनी विशाल है, उतनी ही अलग भी है. धरती पर बसने वाले जीवों में भी कई तरह की विविधताएं देखने को मिलती है. हमारे बीच ऐसे कई खतरनाक जीव रहते हैं, जिनसे भले ही आमतौर पर हमारा पाला न पड़ता हो मगर ये बेहद ही खतरनाक होते हैं. सोशल मीडिया पर आए दिनों इन जीवों से जुड़े वीडियो भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं. इन दिनों एक कीड़े का वीडियो लोगों के बीच दिलचस्पी की वजह बना हुआ है. इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो चर्चा में है, उसमें एक टिड्डे जैसे दिखने वाले कीड़े को सांप का शिकार करते हुए देखा जा सकता है. अब सोचिए टिट्डे जैसे दिखने वाला ये कीड़ा अगर खतरनाक सांप का भी शिकार इतनी आसानी से कर लेता है तो ये कितना खूंखार होगा. जी हां, अगर आप वीडियो को गौर से देखेंगे तो आपको दिख जाएगा कि ये कीड़ा सांप को कितनी बेरहमी के साथ पकड़े हुए है और सांप खुद को छुड़ाने के लिए कितनी मशक्कत कर रहा है.

इस वीडियो को naturein_focus नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया ये वीडियो देखते ही लोग भी अपनी प्रतिक्रिया तेजी से दर्ज करा रहे हैं. एक ओर जहां कुछ लोग वीडियो देखने के बाद कह रहे हैं कि उन्होंने इतना खतरनाक कीड़ा पहले कभी नहीं देखा जो आकार में छोटा होने के बावजूद सांप का शिकार बड़ी आसानी से कर रहा है. इसके अलावा और भी कई यूजर्स इस कीड़े को देखकर भौचक्के रह गए.
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद से लेकर अबतक इस वीडियो को 30 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोगों ने अलग-अलग तरीके से अपनी राय दी है. ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आया कि इसे कई यूजर्स शेयर भी कर चुके हैं. naturein_focus नाम के इस पेज पर जंगली दुनिया से जुड़े ढेरों नए वीडियोज देखने को मिल जाएंगे.
Next Story