जरा हटके

आधा नर और आधा मादा है ये जीव, पहली बार देख सब हैरान, जानिए इसके बारे में

Gulabi
20 Feb 2022 5:50 AM GMT
आधा नर और आधा मादा है ये जीव, पहली बार देख सब हैरान, जानिए इसके बारे में
x
आधा नर और आधा मादा है जीव
धरती पर कई अजीबोगरीब जीव पाए जाते हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। समय-समय पर कई रहस्यमयी जीवों की खोज होती रहती है। अब इस बीच एक अनोखा कीड़ा मिला है। दुनिया में पहली बार इस तरह का कीड़ा पाया गया है। इस कीड़े ने जब अपनी चमड़ी छोड़ी तो इसकी मालकिन के होश उड़ गए। दरअसल मालकिन ने चमड़ी छोड़ने के बाद कीड़े को देखा तो वह आधा नर और आधा मादा है।
ब्रिटेन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम का कहना है कि इस तरह का यह पहला नर और मादा कीड़ा है जो चमकदार हरे रंग का जीव है। इस कीड़े की मालकिन का नाम लौरेन गारफील्ड है जिसने चार्ली नाम के इस कीड़े को लंदन म्यूजियम को दे दिया है। अब इस कीड़े पर वैज्ञानिक रिसर्च करेंगे। कीड़े में भूरे रंग का पंख नर का है जबकि हरे रंग का शरीर मादा का है। यह कीड़ा देखने में बहुत आकर्षक जीव है।
लौरेन ने बताया कि वह बहुत ज्यादा दुखी हैं, क्योंकि भविष्य में इस कीड़े को मार दिया जाएगा। इस कीड़े को ज्यादा शोध करने के लिए मारना पड़ेगा। उन्होंने बताया है कि अगर यह कीड़ा प्राकृतिक रूप से मरेगा, तो यह सूख जाएगा और इसका रंग भी समाप्त हो जाएगा। लौरेन ने बताया कि वह अन्य कीड़ों की तरह चार्ली को भी अपने घर में रखती हैं।
दुनिया में अपनी तरह के पहले कीड़े चार्ली की चमड़ी जब अलग हुई, तो लोगों का ध्यान इसकी तरफ गया। इसके बाद चार्ली की मालकिन लौरेन गारफील्ड ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर इस कीड़े के बारे में जानकारी दी जिसके बाद यह पोस्ट वायरल हो गई। इस कीड़े को Diapherodes gigantea कहा जाता है। लौरेन ने बताया कि वह कीड़ों को कई साल से पाल रही हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश आधा मादा और आधा नर कीड़े को पाला है।
लौरेन गारफील्ड का कहना है कि 3.5 इंच से 5 इंच तक नर कीड़े का आकार होता है जबकि 5.5 इंच से 7 इंच तक मादा कीड़े का आकार होता है। उनका कहना है मेरा बेटा इस खोज से बेहद खुश है। उन्होंने बताया कि मेरा बेटा इस कीड़े को अपने दोस्तों को दिखाने के लिए स्कूल भी ले गया था। इसके बाद उन्होंने इस कीड़े को जांच के लिए म्यूजियम को दे दिया।
Next Story