जरा हटके

50 साल से बंद था ये गुफा, जिसके अंदर सूट-बूट और टाई पहनकर बैठा था शख्स

Ritisha Jaiswal
11 Nov 2021 12:50 PM GMT
50 साल से बंद था ये गुफा, जिसके अंदर सूट-बूट और टाई पहनकर बैठा था शख्स
x
दुनिया में कभी-कभी ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं हो जाती हैं, जो लोगों के बीच हमेशा के लिए चार्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में इटली में भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दुनिया में कभी-कभी ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं हो जाती हैं, जो लोगों के बीच हमेशा के लिए चार्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में इटली में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां के एक गुफा में बेशकीमती चीज की तलाश में गए कुछ लोगों के हाथ एक खौफनाक चीज लग गई, जिसे देखर हर कोई हैरान रह गया। गुफा के अंदर बीते 50 साल से एक लाश बंद थी। ये लाश ऐसे हाल में मिली थी कि अब इसकी चर्चा होने लगी है। ये लाश जिस भी शख्स की है वो सूट-बूट और टाई पहनकर गुफा में बीते 50 साल से बैठा था।

ये गुफा पिछले करीब 50 साल से बंद थी। कहा जा रहा है कि जिस गुफा में लाश मिली है वो में ज्वालामुखी विस्फोट से बना है। गुफा में बेशकीमती चीज की तलाश में गए लोगों ने जब शख्स को ऐसे हाल में देखा तो उनकी चीख निकल गई। वहीं इसे कुछ जानकार 'एलीफैंट मैन' नाम दे रहे हैं।
50 साल बाद जाकर इस गुफा को खोला गया, जिसके अंदर मौजूद लाश सूख गई थी। लाश को जांच के लिए ले जाया गया। जांच में पता चला कि बॉडी में कोई चोट नहीं थी। उसके चेहरे और नाक पर बेहद गहरे जख्म पाए गए थे। हैरान करने वाली बात ये है कि शख्स अच्छी तरह से ड्रेस-अप था। शख्स सूट-बूट और टाई पहने हुए था।
बताया जा रहा है कि शख्स की उम्र 50 साल के आसपास रही होगी। वहीं शख्स के पर्स से कुछ सिक्के भी मिले हैं। कहा जा रहा है कि शख्स 1970 से इस गुफा में बैठा था। अब इस गुफा के अंदर ये शख्स कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। जानकारों का मानना है कि हो सकता है कि ये शख्स खुद इस गुफा के अंदर जाकर बैठ गया होगा।
साथ ही शख्स ने पैरों में 41 साइज का जूता और हाथ में घड़ी भी पहन रखी थी। वहीं पुलिस ने भी कंफर्म किया कि बॉडी के ऊपर चोट के कोई निशान नहीं थे। सिर्फ चेहरे के ऊपर चोट लगा मिला। कहा जा रहा है कि शख्स की लाश तब मिली जब पुलिस और कुछ लोग किसी की खोज में पहाड़ी की तलाशी कर रहे थे।



Next Story