जरा हटके

'हाय गर्मी' गाने पर बहते पानी में डांस करने लगा ये लड़का

Tara Tandi
24 May 2021 11:51 AM GMT
हाय गर्मी गाने पर बहते पानी में डांस करने लगा ये लड़का
x
बॉलीवुड के डांसिंग सॉन्स इतने क्रेजी होते हैं कि उसे कभी भी और कहीं भी किया जा सकता है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड के डांसिंग सॉन्स इतने क्रेजी होते हैं कि उसे कभी भी और कहीं भी किया जा सकता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का सड़क पर बहते हुए बारिश के पानी में एक बड़े थर्माकोल पर लेटकर नोरा फतेरी (Nora Fatehi) का मशहूर सॉन्ग हाय गर्मी पर डांस कर रहा है. यह वीडियो जिसने भी देखा बेहद हैरान ही रह गया कि आखिर ये लड़का इतना क्रेजी कैसे हो सकता है.

बहते पानी यूं डांस करने लगा शख्स

वायरल होने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आखिर कैसे एक लड़का बहते हुए पानी में बॉलीवुड का मशहूर सॉन्ग हाय गर्मी (Haye Garmi) पर डांस करने की कोशिश करता है. नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यह डांस स्टेप इनता मशहूर है कि किसी भी शादी या पार्टी के मौके पर बजते ही लोग लेटकर नाचने लग जाते हैं. बारिश के दौरान लड़का भी इमोशन में बह गया और डांस करने लग गया.

लोगों को खूब पसंद आया वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इंटरनेट पर इसे लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया. इंस्टाग्राम पर अपलोड हुए इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

Next Story