जरा हटके

इस 78 वर्षीय बुजुर्ग ने नाबालिक से की शादी, अब ले लिया तलाक, जानिए वजह

Rounak Dey
5 Nov 2020 5:05 PM IST
इस 78 वर्षीय बुजुर्ग ने नाबालिक से की शादी, अब ले लिया तलाक, जानिए वजह
x
इंडोनेशिया में 78 वर्षीय बुजुर्ग Abah Sarna ने पिछले महीने 17 साल की Noni Navita से शादी रचाई थी |

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इंडोनेशिया में 78 वर्षीय बुजुर्ग Abah Sarna ने पिछले महीने 17 साल की Noni Navita से शादी रचाई थी। लेकिन शादी के 22 दिन बाद ही दूल्हे ने लड़की से अलग होने का फैसला कर लिया। जी हां, उन्होंने बीते हफ्ते ही तलाक के लिए अर्जी डाली है। उम्र में फासले के कारण इस कपल ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौरी थीं। लेकिन जब Abah ने Noni से अलग होने का फैसला किया तो लड़की के परिवार वाले शॉक्ड रह गए। क्योंकि उन्हें दोनों के रिलेशनशिप में किसी तरह की समस्या नहीं नजर आ रही थी!

दूल्हे ने भेजा तलाक का नोटिस!

दुल्हन की बहन Iyan ने मीडिया से कहा, 'मैं यह सुनकर हैरान थी। क्योंकि दोनों के बीच सबकुछ ठीक ही लग रहा था। लेकिन अचानक किए उनके इस फैसले ने चौका दिया है। उन्होंने आगे बताया कि हमारे परिवार को Abah से कोई परेशानी नहीं थी। हालांकि, Abah के परिवार की तरफ से इस शादी को लेकर समस्या जरूर थी।

दुल्हन पर लगाया गया ये आरोप

दुल्हन पर आरोप लगाया गया कि वह शादी से पहले गर्भवती थी, जिसके कारण 70 वर्षीय Abah ने उससे अलग होने का फैसला किया। हालांकि, Noni की बहन ने इस आरोप को गलत बताया है।

दहेज का भी है मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, Abah ने शादी के वक्त दुल्ह के लिए 50 हजार रुपये, एक मोटरसाइकिल और गद्दे आदि भी भेजे थे, वहीं रिपोर्ट्स में कहा गया कि Noni के परिवार की तरफ से भी दहेज की मोटी रकम दी गई थी!



Next Story