जरा हटके

इन जुड़वां बहनों ने चुने जुड़वां लाइफ पार्टनर, जानिए पूरी कहानी

Rani Sahu
18 Sept 2021 9:25 PM IST
इन जुड़वां बहनों ने चुने जुड़वां लाइफ पार्टनर, जानिए पूरी कहानी
x
जुड़वां भाई-बहन, बहन-बहन, या फिर भाई-भाई होना हर किसी के लिए बेहद स्पेशल होता है.

जुड़वां भाई-बहन, बहन-बहन, या फिर भाई-भाई होना हर किसी के लिए बेहद स्पेशल होता है. जुड़वां बच्चों का घर में स्वागत करना पेरेंट्स के लिए भी खास होता है. दुनियाभर में जुड़वां बच्चों के काफी किस्से सुनने को मिलते हैं, लेकिन अब जो सामने आया है वो दिलचस्प होने के साथ-साथ अजीब है. ये कुछ ऐसा है कि आप सभी सुन हैरान रह जाएंगे. दरअसल एक देश में दो जुड़वां बहनों ने अपने लाइफ पार्टनर भी जुड़वां चुने हैं. आपको बता दें ये बहनें काफी टाइम से अपने पार्टनर को डेट कर रही हैं.

ओरेगन नाम के देश में ऐसी ही जुड़वां बहनें, वेनेसा और केरिसा डी'अर्पिनो ने अपने लाइफ पार्टनर भी जुड़वां ही ढूंढे हैं. दोनों जुड़वां बहनें जुड़वां भाइयों, लुकास और जैकब सीलबी को काफी समय से डेट कर रही हैं, दिलचस्प बात तो यह है कि दोनों कपल मेडफोर्ड में एक साथ रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जून 2020 में एक-दूसरे से मिलने के बाद से, उन्होंने कहा कि वे ज्यादातर डबल डेट पर ही जाते हैं और वे लोग अक्सर लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं.
वेनेसा डी'अर्पिनो: लोग हम सभी को एक साथ देख घूरते हैं
वेनेसा डी'अर्पिनो ने बताया कि जब वे चारों एक साथ होते हैं, तो लोग उनसे कुछ भी पूछते नहीं है लेकिन वे उस समय चारों को घूरते जरूर हैं. उन्होंने बताया कि उन सभी ने सोचा कि वे जैसे भी हैं ठीक और अच्छे हैं उन्होंने कहा, 'हां हम जुड़वां हैं.' वे जैसे हैं, वैसे ठीक हैं. अब सभी मेडफोर्ड अपार्टमेंट में एक साथ रहते हैं.'
वेनेसा डी'अर्पिनो ने कहा वो अपनी बहन के साथ ओरेगन विश्वविद्यालय में धावक थीं और सीलबी भाई वाशिंगटन में धावक थे. चारों अब इसी लाइन में काम कर रहे हैं, क्योंकि डी'अर्पिनो बहनें निजी प्रशिक्षक हैं और सीलबी भाई स्पोर्ट्स मेडिसिन के क्षेत्र में काम करते हैं. जैकब ने कहा, 'एक अच्छा बॉन्ड तब बना जब हम दोनों भाइयों ने उसी मेडफोर्ड में नौकरी की जब डी'अर्पिनो बहनें से हमारी मुलाकात हुई.


Next Story