जरा हटके

दुनिया के सबसे ज्यादा जहरीले हैं ये सांप, बिना काटे ही सुला सकता है मौत की नींद...

Triveni
14 Nov 2020 6:30 AM GMT
दुनिया के सबसे ज्यादा जहरीले हैं ये सांप, बिना काटे ही सुला सकता है मौत की नींद...
x
सांप का नाम सुनते ही अक्सर लोगों की रूह कांप जाती है। क्योंकि इन्हें धरती के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सांप का नाम सुनते ही अक्सर लोगों की रूह कांप जाती है। क्योंकि इन्हें धरती के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। वैसे तो दुनिया में सांपों की 2500-3000 प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन इनमें से कुछ प्रजातियां बेहद ही जहरीली हैं। भारत में जहरीले सांपों की 69 प्रजातियां ही ज्ञात हैं, जिनमें से 29 समुद्री सांप और 40 स्थलीय यानी जमीन पर रहने वाले सांप हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे जहरीले और घातक सांपों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर काट लें तो इंसान का मरना एकदम तय है।

इंनलैंड ताइपन

इंनलैंड ताइपन जमीन पर रहने वाला सांप है, जो बेहद ही जहरीला होता है। इसकी एक बाइट में 100 मिलीग्राम तक का जहर होता है, जो एक ही झटके में 100 इंसानों को मौत की नींद सुला सकता है। इसका जहर कोबरा की तुलना में 50 गुना अधिक खतरनाक होता है।

ब्लैक माम्बा

अफ्रीका में पाए जाने वाले ब्लैक माम्बा धरती पर सबसे तेज चलने वाला सांप होते हैं, जो 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपने शिकार का पीछा कर सकते हैं। वैसे तो ब्लैक मांबा का सिर्फ एक मिलीग्राम जहर ही किसी इंसान को मारने के लिए काफी है, लेकिन यह सांप जब किसी पर हमला करता है तो उसे लगातार 10-12 बार काटता है और 400 मिलीग्राम तक जहर उसके शरीर में छोड़ देता है।

इस्टर्न ब्राउन स्नेक

यह सांप ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है, जो बेहद ही जहरीला होता है। कहते हैं कि इसके जहर का 14,000वां हिस्सा ही किसी इंसान को मौत की नींद सुलाने के लिए काफी है।

सी स्नेक (समुद्री सांप)

सी स्नेक या समुद्री सांप दक्षिण-पूर्व एशिया और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। इन्हें दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है। कहते हैं कि इस सांप के जहर की कुछ मिलीग्राम बूंदें ही 1000 इंसानों को मौत की नींद सुला सकती हैं। हालांकि, ये सांप समुद्र में ही पाए जाते हैं। इस वजह से आम इंसान इनके शिकार नहीं होते हैं, लेकिन मछली पकड़ते वक्त मछुआरे इनका शिकार हो जाते हैं।

फिलिपीनी कोबरा

वैसे तो कोबरा सांप की अधिकांश प्रजातियां जहरीली ही होती हैं, लेकिन फिलिपीनी कोबरा में जितना जहर होता है, उतना किसी में नहीं होता। इस सांप की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह शिकार को डंसने के बजाय उसपर दूर से जहर थूकता है। इसका जहर न्यूरो टॉक्सिक होता है, जो सीधे सांस और दिल पर असर करती है।





Next Story