जरा हटके

सायनाइड से भी ज्यादा जहरीली होता हैं ये मछली, अगर काट ले तो काटना पड़ सकता है शरीर का वो हिस्सा

Triveni
8 Dec 2020 7:19 AM GMT
सायनाइड से भी ज्यादा जहरीली होता हैं ये मछली, अगर काट ले तो काटना पड़ सकता है शरीर का वो हिस्सा
x
वैसे तो सायनाइड को सबसे खतरनाक जहर में से एक माना जाता है। क्योंकि इसे चाटते ही व्यक्ति की मौत हो जाती है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा जीव भी है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| वैसे तो सायनाइड को सबसे खतरनाक जहर में से एक माना जाता है। क्योंकि इसे चाटते ही व्यक्ति की मौत हो जाती है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा जीव भी हैजिसका जहर इससे भी ज्यादा घातक है। दरअसल इस जीव का नाम स्टोन फिश (Stone Fish) है। ये बिल्कुल पत्थर की तरह दिखती है। इसी के चलते लोग इसे पहचान नहीं पाते हैं और इसके चंगुल में फंस जाते हैं। ये मछली इतनी ज्यादा जहरीली है कि इसका एक बूंद जहर भी शरीर पर पड़ने से उस हिस्से को काटना पड़ जाता है। क्योंकि वो अंग काम करना बंद कर देता है।

स्टोन फिश का शरीर पत्थर के समान होता है। इसका ऊपरी खोल एकदम सख्त होती है। इसका कुछ भाग इंसानी चेहरे के जैसा भी नजर आता है। इस मछली के शरीर से बहुत तेजी से जहर निकलता है। अगर किसी इंसान ने इस पर हल्का—सा पैर भी रख दिया तो मछली 0.5 सेकेंड की तेजी से अपना जहर उसके शरीर में छोड़ेगी। इससे पलक झपकते ही व्यक्ति की जान जा सकती है। कहा जाता है कि इस मछली का जहर इतना खतरनाक है कि इसकी एक बूंद अगर किसी शहर के पानी में मिला दी जाए तो पूरा शहर मौत की नींद सो सकता है।

जानकारों के मुताबिक स्टोन फिश के शरीर से ऐसा घातक रसायन निकलता है जो बेहद जहरीला होता है। जब इंसान के शरीर से इसका संपर्क होता है तो स्किन में रिएक्शन होता है। जिसके चलते खाल गलकर सड़ने लगती है। चूंकि जहर इतना घातक होता है कि इससे दूसरे अंग भी प्रभावित होने लगते हैं। इसलिए जहर को फैलने से रोकने के लिए शरीर के उस हिस्से को काटना पड़ता है। वरना इससे लकवा मारने या व्यक्ति की जान जाने की आशंका रहती है।


Next Story