
x
आसान टिप्स से मिलेगी रात में चैंन की नींद
वैसे तो गर्मी किसी को बहुत पसंद नहीं होती. लेकिन जब ठंड बहुत ज्यादा होने लगे तो गर्मी की याद आने ही लगती है. हर वक्त हाड़ कंपा देने वाली ठंड से संघर्ष करना बेहद मुश्किल लगने लगता है. मन ये बस यही करता है कि अपने बेड के भीतर कंबल में दिनभर पड़े रहा जाए. मगर मुश्किल तो तब होती है जब कंबल में जाकर भी नींद नहीं आ पाती. हाथ-पैर बिस्तर सबकुछ हर वक्त ठंडा-ठंडा सा लगता रहता है.
ठंडी में गर्मी का एहसास कैसे पाएं, कैसे जमा देने वाली ठंड में भी खुद को और अपने आस-पास के माहौल को गर्म रखें इसके टिप्स दे रही हैं जॉर्जिया मेटकाफ (Georgia Metcalfe). जॉर्जिया The French Bedroom Company की को-फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं. जिन्होंने खास तौर पर ठंड में होने वाली रोजमर्रा की मुश्किलों को हल करने के लिए कुछ आसान से टिप्स दिए हैं, जिन्हें अपनाकर आप ठंड को अपने रास्ते की रुकावट बनने से रोक सकते हैं. UK की रहने वाली जॉर्जिया नींद विशेषज्ञ भी हैं. लिहाज़ा वो बेहतर नींद के गुर बता रही हैं.
पहने सिल्क, बिछाएं वेलवेट
जॉर्जिया के मुताबिक ठंड में सबसे बड़ी दिक्कत तो ये होती है की पैर गर्म नहीं होते. जिसके चलते हम रात भर कंबल में कुड़कुड़ाते रह जाते हैं. इधर-उधर करवट बदलने की भी हिम्मत नहीं होती क्योंकि ठंड में बिस्तर भी तो पूरी तरह बर्फीले लगने लगते हैं. ऐसें में जॉर्जिया की टिप्स है कि सोने के लिए इस्तेमाल होने वाले स्लिपवियर को सिल्क पायजामा से रिप्लेस कर दीजिए. सिल्क पायजामा आपको रातभर गर्म रखेगा. कंबल की इधर-उधर हो जाने की स्थिति में भी पायजामा आपको गर्म रखेगा. वहीं बात अगर बिस्तर की करें तो बेहतर होगा हम अपने बिस्तर पर चादर की परत के बाद एक और परत डाले जो वेलवेट जैसी हो तो बहुत फायदेमंद होती. वेलवेट के कपड़े को छू कर देखने पर यह महसूस होगा की वो बाकी चादरों की तरह ठंडी नहीं होती लिहाज़ा रात भर पूरे बिस्तर पर कहीं भी करवट बदलिए, कोई चिंता नहीं.
छोटे-छोटे टिप्स से रात बनेगी आरामदायक
पूरे घर को एक साथ गर्म रख पाना इतना आसान नहीं लिहाज़ा जिस कमरे में आप बैठना और लेटना चाहते हैं उसमें हीटर का इस्तेमाल गर्म करिए और कोशिश करें की उस कमरे का दरवाजा ज्यादातर बंद रहे, ताकी बाहर की ठंड भीतर न आ सके. इससे कमरे की गर्मी देर तक बरकरार रहेगी. साथ ही सोने के लिए मुलायम मोजे पहनना ना भूले. मोजे कॉटन या वूलेन (Cotten and woollen sockवायरल)दोनों तरह के हो सकते हैं. जो आपको रातभर ठंड से परेशान नहीं होने देंगे. साथ ही पैर गर्म रहने से शरीर का रक्त प्रवाह भी अच्छा रहता है. जिससे नींद आसानी से आ जाती है.
Next Story





